नासिक की जय हिंद कॉलोनी में तेज रफ्तार कार का कहर, नशे में धुत चालक ने राहगीरों को कुचला
Nashik Road Accident: नासिक की जय हिंद कॉलोनी में नशे में धुत चालक ने तेज रफ्तार कार से राहगीरों को कुचला। हादसे में 2 युवक व 2 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना से इलाके में तनाव फैल गया।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik Drunk Driving Accident( सोर्स:सोशल मीडिया )
Nashik Drunk Driving Accident: नवीन नासिक की जय हिंद कॉलोनी में शुक्रवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई। नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाते हुए एक युवक ने राहगीरों को कुचल दिया, जिसमें दो युवकों सहित एक दो साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया और नागरिकों ने आरोपी की जमकर धुनाई करने की कोशिश की। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चालक को अपने आस-पास का कोई होश नहीं था।
आरोपी सुनील हरिभाऊ कुमावत (एमएच 15 जेएच 9580) कार मैं अपने दो साथियों के साथ नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शराब के साथ एमडी जैसे खतरनाक ड्रग्स का सेवन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
CSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
Chandrapur News: चंद्रपुर में बाढ़ का कहर, धान-कपास-सोयाबीन की सैकड़ों हेक्टेयर फसल बर्बाद
कार की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे सिद्धांत ठाकरे और हर्ष गरूड के पैरों पर से पहिया निकल गया। इसी दौरान पास में खेल रही एक दो साल की बच्ची भी घायल हो गई। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार सीधे एक घर के गेट से जा टकराई, जिससे गेट और वहां खड़े अन्य वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने की कार्रवाई
हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। स्थानीय नागरिकों ने हिम्मत दिखाते हुए चालक सुनील कुमावत को दबोच लिया, जबकि उसके दी अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही अंबड पुलिस का दस्ता मौके पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें:-नासिक: ओझर में नगर परिषद भवन पर विवाद, कोर्ट के स्टे से अटका मामला; कमेटी ने जताया विरोध
गुस्साए लोग आरोपी को पीटने पर उतारू थे, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला और आरोपी को हिरासत में लिया, पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब की बोतले मिली, जो इस बात की पुष्टि करती है कि आरोपी सड़क पर मौत का खेल खेल रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगरसेवक शरद फडोल, दीपक दातीर और प्रतिभा प्यार भी घटनास्थल पर पहुँचे।
