नासिक में एचपीवी टीकाकरण जागरूकता शिविर, अधिकारी ने खुद लगवाया HPV टीका; अभिभावकों ने दिखाई जागरूकता

Nashik Health Camp: नासिक के कनाशी स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। जिलाधिकारी डॉ. कश्मीरा संखे ने स्वयं टीका लगवाकर लोगों का भ्रम दूर किया।
HPV Vaccination Awareness Camp in Nashik: Official Gets Vaccinated Personally; Parents Demonstrate Awareness
Nashik Cervical Cancer Prevention( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Cervical Cancer Prevention: नासिक राज्य सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए चलाए जा रहे 'गर्भाशय ग्रीवा कैंसर' (सर्वाइकल केसर) रोकथाम अभियान के तहत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनाशी में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में अभिभावकों और छात्राओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। अभिभावकों, छात्रों और ग्रामीणों के मन से एचपीवी टीकाकरण को लेकर व्याप्त गलतफहमियों और डर को दूर करने के लिए सहायक जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डॉ. कश्मीरा संखे ने एक साहसिक उदाहरण पेश किया।

डॉ. संखे ने सभी के सामने स्वयं एचपीवी का टीका लगवाया, उनकी इस पहल से कई डरे हुए अभिभावकों का भ्रम दूर हुआ और उन्होंने अपनी बेटियों के टीकाकरण के लिए तुरंत सहमति जताई। टीकाकरण के लिए स्वेच्छा से आगे आने वाले जागरूक माता-पिता को डॉ. कश्मीरा संखे के हाथों सम्मानित भी किया गया।

कैंसर के खतरों और अफवाहों पर प्रहार

शिविर के दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए डॉ. कश्मीरा संखे ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। यदि सही समय पर एवधीवी वैक्सीन ली जाए, तो भविष्य में होने वाले इस जानलेवा कैंसर को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों और वैक्सीन से जुड़ी गलत जानकारियों से पूरी तरह सावधान रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

गभर्भाशय का कैसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन टीकाकरण के माध्यम से इसे रोका जा सकता है, भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए उन्हें टीका जरूर लगवाध

-नासिक, सहायक जिलाधिकारी, डॉ. कश्मीरा संखे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com