बार-बार फोन कर परेशान करता था बॉयफ्रेंड…तंग आकर लड़की ने किया सुसाइड, जानें पूरा मामला
Nashik suicide: नाशिक में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में युवक पर छेड़छाड़ और प्रताड़ना के गंभीर आरोप। केस दर्ज।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर
Nashik News: शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय युवती नमिता पवार ने रविवार (14 सितंबर) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नमिता एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और एन-6 अविष्कार कॉलोनी में सहेलियों के साथ रहती थी। छुट्टी होने के कारण उस दिन उसकी रूम पार्टनर गांव गई हुई थीं, जिससे वह कमरे में अकेली थी।
सुसाइड नोट से खुलासा
पड़ोस की एक युवती ने जब भोजन के लिए आवाज दी और दरवाजा नहीं खुला तो संदेह हुआ। बाद में अंदर जाकर पता चला कि नमिता ने आत्महत्या कर ली है। मौके से बरामद सुसाइड नोट में नमिता ने लिखा कि उसे श्रेयस दिलीप पुराणे बार-बार फोन कर परेशान करता था।
पहले दोनों के बीच दोस्ती थी और श्रेयस ने नमिता से शादी का आश्वासन भी दिया था। लेकिन बाद में वह बार-बार फोन कर मानसिक प्रताड़ना देने लगा। इसी तनाव में नमिता ने आत्महत्या का कदम उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
यह भी पढ़ें- मुंबई में अचानक रुक गई मोनोरेल…भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, बाहर निकाले गए 17 यात्री
पुलिस कार्रवाई
मृतका के भाई ओम रवींद्र पवार (निवासी वाजुंलपोई, राहुरी) की शिकायत पर सिडको पुलिस ने श्रेयस दिलीप पुराणे के खिलाफ छेड़छाड़ और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस उपनिरीक्षक राडकर कर रहे हैं। यह घटना नाशिक शहर में सनसनी का विषय बनी हुई है।
