सूखाग्रस्त तहसीलों में राहत कार्य तेज, 84.54% काम संपन्न; नासिक के 1,132 गांवों में फसल नुकसान के पंचनामे पूरे

Nashik Drought Crop Damage Survey: नासिक की 10 सूखाग्रस्त तहसीलों में 84.54% फसल नुकसान सर्वे पूरा। 1,132 गांवों और 2,53,700 खातेदारों के पंचनामे किए गए।
Nashik Drought Survey Progress
नासिक सूखा फसल क्षति सर्वेक्षणसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 1,339 में से 1,132 गांवों में पंचनामे पूरे।

  • सूखाग्रस्त 10 तहसीलों में 84.54 प्रतिशत सर्वे संपन्न।

  • 2,53,700 खातेदारों के नुकसान का आकलन।

  • नांदगांव, इगतपुरी और सिन्नर में सर्वे पूरा।

  • निफाड, चांदवड और त्र्यंबकेश्वर में प्रत्यक्ष निरीक्षण के निर्देश।

Nashik Drought Survey Progress: नासिक जिले में सूखे से प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन तेज हो गया है। जिले की 10 सूखाग्रस्त तहसीलों के 1,339 गांवों में से 1,132 गांवों में पंचनामे पूरे हो चुके हैं। यानी अब तक 84.54 प्रतिशत काम संपन्न हुआ है। प्रशासन का लक्ष्य शेष गांवों में भी जल्द सर्वे पूरा कर नुकसान की स्थिति स्पष्ट करना है।

नासिक में सूखा राहत कार्यों को रफ्तार

राज्य सरकार की ओर से सूखाग्रस्त घोषित नासिक जिले की 10 तहसीलों में फसल नुकसान के पंचनामे तेजी से किए जा रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2,53,700 खातेदारों के खेतों में नुकसान का आकलन किया गया है। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के मार्गदर्शन में राजस्व और कृषि विभाग संयुक्त रूप से यह अभियान चला रहे हैं।

पालकमंत्री गिरीश महाजन ने फसल नुकसान का वस्तुनिष्ठ आकलन करने और पंचनामे जल्द पूरे करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के जरिए प्रभावित क्षेत्र और किसानों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि तहसीलवार नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सके।

Nashik Drought Survey Progress
नासिक में किसान ने की आत्महत्या, फसल के घाटे और कर्ज के दबाव में 59 वर्षीय साहेबराव ने जीवन लीला समाप्त की

तीन तहसीलों में शत-प्रतिशत काम

नासिक जिले की 10 सूखाग्रस्त तहसीलों में नांदगांव के सभी 100 गांवों, इगतपुरी के 126 और सिन्नर के 131 गांवों में पंचनामे पूरे हो चुके हैं। बागलाण में 172 में से 165, सुरगाणा में 191 में से 181, पेठ में 146 में से 132 और कलवण में 152 में से 124 गांवों का सर्वे पूरा हुआ है।

वहीं, देवला में 46 में से 38, मालेगांव में 151 में से 75 और येवला में 124 में से 60 गांवों के पंचनामे पूरे हुए हैं। इन क्षेत्रों में शेष काम जारी है।

Nashik Drought Crop Damage Survey
नासिक में सूखे का सर्वे और गांवों में पंचनामेसोर्स: सोशल मीडिया

तीन अन्य तहसीलों में निरीक्षण

जिले की 15 तहसीलों में से पांच तहसीलें सरकारी सूखाग्रस्त सूची में शामिल नहीं हैं। इनमें से निफाड, चांदवड और त्र्यंबकेश्वर में सूखा घोषित करने के प्रस्ताव पर खेतों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन तहसीलों में कम से कम 20 प्रतिशत प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। दिंडोरी और नासिक तहसीलों के निरीक्षण को अभी मंजूरी नहीं मिली है।

राज्य सरकार ने पहले चरण में महाराष्ट्र की 265 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर 12 प्रकार की राहत और रियायतें लागू की हैं। इनमें नासिक जिले की 10 तहसीलें शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com