- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik District Will Soon Get 60 Thousand New Ration Cards Printing Start In Mumbai And Aurangabad
नासिक जिले को जल्द मिलेंगे 60 हजार नए राशन कार्ड, मुंबई और औरंगाबाद में छपाई शुरू
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
नासिक: राशन दुकानों से वितरित होने वाले अनाज गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को मिले, इसलिए केशरी या पीले रंग के राशन कार्ड (Ration Card) का वितरण किया जाता है। नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए जिला आपूर्ति विभाग ने राज्य आपूर्ति विभाग से 60 हजार नए राशन कार्डों की मांग की है। मुंबई और औरंगाबाद (Aurangabad) में राशन कार्ड की छपाई (Printing) शुरू हो गई है। जल्द ही जिलावासियों को राशन कार्ड मिल जाएंगे। यह जानकारी जिला आपूर्ति विभाग ने दी है।
प्राधान्यक्रम और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सरकार की ओर से सस्ते में अनाज वितरित किया जाता है। इसके लिए संबंधित परिवार के पास केशरी या पीले रंग का राशन कार्ड होना अनिवार्य है। ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक 44 हजार तो शहर में वार्षिक 59 हजार रुपए की आय वाले परिवार सस्ते अनाज के पात्र होते हैं।
15 तहसीलों के तहसीलदारों ने की थी मांग
नासिक जिले की 15 तहसीलों के तहसीलदारों द्वारा की गई मांग के तहत जिला आपूर्ति विभाग ने राज्य सरकार से 60 हजार राशन कार्ड की मांग की है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के आपूर्ति विभाग ने मुंबई और औरंगाबाद में छपाई शुरू कर दी है। इसके चलते जल्द ही जिलावासियों को राशन कार्ड मिलने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
येवला में 3 रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर को मंजूरी: 136.79 करोड़ से खत्म होगा जाम, निर्माण का रास्ता साफ
लू से बेहाल नासिक: 43°C में तपते हालात, किसानों ने ‘फॉगर तकनीक’ से बचाईं गायें और बढ़ाया दूध उत्पादन
नासिक में लू का अलर्ट: 11 से 4 बजे तक घर में रहें, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील
नासिक में डीजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने समय पर पाया काबू; लाखों का नुकसान
जिले में 88 हजार राशन कार्ड धारक
जिले में सफेद, केसरी और पीले, ऐसे कुल 88 हजार राशन कार्ड धारक हैं। जिले के सभी तहसील कार्यालयों में यह राशन कार्ड उपलब्ध होने का दावा जिला आपूर्ति विभाग ने किया है। इसमें केशरी और पीले राशन कार्ड 56 हजार उपलब्ध हैं।
Nashik district will soon get 60 thousand new ration cards printing start in mumbai and aurangabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














