Nashik Buddha Jayanti Celebration : 'बुद्धम शरणम गच्छामि' के उद्घोष से गूंजा फाल्के स्मारक; धूमधाम से मनाई गई

Nashik Buddha Jayanti celebration: नासिक में 2570वीं बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई। फाल्के स्मारक में धार्मिक अनुष्ठान, रैली, रक्तदान शिविर और सेवा कार्यों के साथ पूरे शहर में शांति का संदेश दिया गया।
Nashik Buddha Jayanti
प्रतीकात्मक तस्वीर (एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

Nashik Buddha Jayanti Celebration: नासिक शहर के प्रसिद्ध फाल्के स्मारक परिसर स्थित बुद्ध स्मारक में शांतिदूत चैरिटेबल ट्रस्ट और महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में 2570वीं बुद्ध जयंती अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई।

इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री गिरीश महाजन, महापौर हिमगौरी आडके और उपमहापौर विलास शिंदे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बुद्ध वंदना के साथ किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान और सामाजिक सेवा कार्य

उत्सव के दौरान विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें भिक्खू संघरत्न, भदंत यू नागधम्मो और भिक्खू रोहित के सानिध्य में बुद्ध पाठ, बुद्ध वंदना तथा बोधि वृक्ष का पूजन संपन्न हुआ। ट्रस्ट के संस्थापक भिक्खू सुगत और अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया, जिसके पश्चात धम्म ध्वजारोहण किया गया। सामाजिक सरोकार को निभाते हुए इस अवसर पर रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और महाप्रसाद (भोजनदान) का वितरण भी किया गया।

आकर्षक झांकियों के साथ निकली 'विश्व शांति रैली'

शाम के समय शहर की सड़कों पर एक विशाल और भव्य रैली निकाली गई, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। यह रैली शालीमार स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर महात्मा गांधी रोड, त्र्यंबक नाका, सातपुर राजवाड़ा और सिडको होते हुए बुद्ध स्मारक पहुंची। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित आकर्षक झांकियां इस रैली की विशेषता रहीं। रात्रि के समय सम्मोहन विशेषज्ञ नवनाथ गायकवाड़ द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

पर्यटकों की सुरक्षा हेतु पुलिस चौकी का उ‌द्घाटन

  • फाल्के स्मारक और पांडवलेनी क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है- पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्री गिरीश महाजन द्वारा एक नई पुलिस चौकी और सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया.
  • यह केंद्र असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और ट्रेकिंग के दौरान पर्यटकों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने में सहायक होगा.
  • किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 0253-2328833 या 112 पर संपर्क कर सकते हैं.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com