Nashik Police: अंबड पुलिस ने लौटाया 100 ग्राम सोना समेत 8 लाख रुपये का चोरी गया माल
Nashik Police: नाशिक अंबड पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चोरी के मामलों में जब्त लगभग 8 लाख रुपये का माल मूल शिकायतकर्ताओं को लौटाया, जिसमें सोना और वाहन शामिल हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अंबड पुलिस ने लौटाया 8 लाख रुपये का चोरी गया माल
Nashik News: अंबड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न अपराधों में जब्त किए गए लगभग 8 लाख रुपये के माल को बुधवार को न्यायालय के आदेश के बाद मूल शिकायतकर्ताओं को लौटा दिया गया. अंबड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जग्वेन्द्रसिंग राजपूत के हाथों यह माल वापस किया गया.
लौटाए गए माल में 100 ग्राम सोना, एक दोपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन शामिल हैं, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग आठ लाख रुपये है. जिन शिकायतकर्ताओं को उनका माल वापस मिला उनमें कविता डवारे, शशिकांत पाटील, मीनाक्षी पिंगळे, विनोद शेलार, अमोल ढोरप, यादव वानखेडे और फरजाना सलीम खान शामिल हैं.
चोरी हुए जेवर और वाहन वापस मिलने से संबंधित मालिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. माल वापस मिलने पर सभी शिकायतकर्ताओं ने गहरा संतोष व्यक्त किया और अंबड पुलिस का आभार माना. इस अवसर पर शिकायतकर्ताओं ने कहा कि अंबड पुलिस की दक्ष जांच और न्यायालय के तत्पर निर्णय के कारण नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है.
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
यह भी पढ़ें- मनोज जरांगे के साथ से आंदोलन को मिली नई दिशा, बच्चू कडू से की मुलाकात, बोले- मैं यहां किसान बनकर आया
इस दौरान मालखाने के कारकून छबू सानप, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रमेश टोपले और अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे.
