-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nafed Nccf Onion Purchase Conditions Under Fire In Nashik
नासिक में NAFED और NCCF की सख्ती, प्याज उत्पादकों में नाराजगी, कलेक्टर के निर्देश बेअसर
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Nashik Onion Procurement Controversy: सरकारी प्याज खरीद के दौरान NAFED और NCCF की कड़ी शर्तों से किसान परेशान हैं। यूआरएस प्याज नहीं खरीदा जा रहा, जबकि कलेक्टर के निर्देशों की भी अनदेखी हो रही है।

प्याज उत्पादक (सोर्स: सोशल मीडिया)
NAFED-NCCF Onion Purchase Conditions Under Fire In Nashik: प्याज के बाजार भाव में आई भारी गिरावट के बाद केंद्र सरकार ने 1580 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सीधे कृषि उपज मंडी समितियों से प्याज खरीदने की शुरुआत की है लेकिन इस सरकारी खरीद में लगाई गईं सख्त शर्तें और नियम किसानों के लिए बड़ा रोभ और अड़चन साबित हो रहे हैं।
मूल्य स्थिरीकरण योजना के तहत NAFED और NCCF ने सोमवार 1 जून से जिले की मंडियों में सीधे प्याज की खरीद शुरू की है लेकिन चयनित 36 संस्थाओं में से मात्र गिनी-चुनी संस्थाओं ने ही प्रत्यक्ष खरीद शुरू की है। इसमें भी किसानों को बेहद जटिल शर्तों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे प्याज खरीद की यह प्रक्रिया पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
कड़े मानकों से किसान बेहाल
सरकारी मानकों के अनुसार प्याज उच्च गुणवत्ता और साफ होना चाहिए। दागदार, अंकुरित, काले धब्बे लगा या नरम प्याज स्वीकार नहीं किया जा रहा है। चाल (भंडारण गृह) में रखा पुराना प्याज इन मानदंडों में फिट नहीं बैठ रहा है, जिससे किसानों को अपना माल वापस ले जाना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
इसके अलावा, बिक्री के लिए पंजीकृत किसान होना अनिवार्य है और साथ ही सातबारा उतारा, पहचान पत्र और बैंक पासबुक की प्रतियां मांगी जा रही हैं। नियमों के तहत 60% ए ग्रेड और 40% URS प्याज खरीदने का सूत्र तय होने के बावजूद दोनों एजेंसियां URS प्याज को वापस लौटा रही हैं।
प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना
शनिवार 6 जून को कलेक्ट्रेट में हुई मंत्रियों और प्रशासन की बैठक में जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने संबंधित संस्थाओं को URS प्याज खरीदने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बावजूद NAFED और NCCF द्वारा इन आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे इस सरकारी खरीद की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ेः- मीरारोड यौन शोषण मामला: भाजपा पार्षद पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप, सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तारी की मांग
कृषि विशेषज्ञ सचिन होलकर ने क्या कहा
NAFED और NCCF ने नीलामी में उतरने की कोई पूर्व तैयारी नहीं की है। खुले बाजार में उच्च श्रेणी के प्याज के दाम अधिक होने के कारण सरकारी एजेंसियां उस दर पर खरीद नहीं पा रही हैं। निफाड के एक किसान का प्याज खरीदने के बाद उसमें खामियां निकालकर अड़ंगा लगाया गया। इनके पास कोई सुदृढ़ तंत्र नहीं है, यह केवल समय काटने और किसानों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है।
Nafed nccf onion purchase conditions under fire in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













