नासिक महानगरपालिका की पहल: सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
Nashik Municipal Health Campaign: नासिक मनपा ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में अब तक 84 बालिकाओं को यह सुरक्षा टीका लगाया जा चुका है।
- Written By: अंकिता पटेल
Nashik HPV Vaccination Drive( Source: Social Media )
Nashik HPV Vaccination Drive: नासिक महानगरपालिका के चिकित्सा विभाग ने गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैसर की रोकथाम के लिए ‘एचपीकी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण मुहिम का प्रभावी आगाज किया है।
इस अभियान के शुरुआती चरण में अब तक 84 बालिकाओं को यह सुरक्षा टीका लगाया जा चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर लिया गया यह टीका भविष्य में कैंसर के खतरों को बड़े पैमाने पर कम करने में क्रांतिकारी साबित होगा।
14 वर्ष पूरी कर चुकीं किशोरियों का टीकाकरण
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, फिलहाल इस अभियान का दायरा सीमित और सटीक रखा गया है केवल वे बालिकाएं जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष पूरे नहीं किए हैं। लाभार्थी का पंजीकरण सरकारी ‘U-Win’ पोर्टल पर होना आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
सायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
गोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
गोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
3 महीने के राशन का इंतजार या अगस्त का संकट? राशन दुकानों में केवल एक महीने की आपूर्ति से मचा हड़कंप
इन बालिकाओं को नहीं लगेगी वैक्सीन
जिनकी आयु 14 वर्ष से कम या 15 वर्ष से अधिक है। जिन्होंने पहले ही एचपीव्ही वैक्सीन (गार्डासिल या सर्वावैक) की खुराक ले ली है। किसी विशेष घटक से एलर्जी या वर्तमान में किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर (स्वस्थ होने के बाद ही टीका लगेगा)।
कहां और कब मिलेगी सुविधा ?
नासिक मनपा के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।
नागरिक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अपनी बेटियों को टीकाकरण के लिए ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-नासिक म्हाडा जमीन घोटाला मामले में बढ़ी मुश्किलें, अदालत में लंबी सुनवाई; 45 संदिग्धों की बेल पर फैसला बाकी
महापौर हिमगौरी आडके और आयुक्त मनीषा खत्री सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने नासिक के अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभउठाएं, समाज को कैंसर मुक्त बनाने के लिए यह एक अनिवार्य जिम्मेदारी है।
