कुंभ मेले में महाराष्ट्र की होगी ब्रांडिंग, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, विकास कार्यों में लाए तेजी

Nashik Trimbakeshwar Kumbh: 2027 नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले के लिए महाराष्ट्र में तैयारियाँ तेज़। मुख्य सचिव राजेश कुमार ने विकास कार्यों को मार्च 2027 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
Nashik Trimbakeshwar Kumbh: 2027 नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेले के लिए महाराष्ट्र में तैयारियाँ तेज़। मुख्य सचिव राजेश कुमार ने विकास कार्यों को मार्च 2027 से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
नासिक कुंभ (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kumbh Development Works: नाशिक-त्र्यंबकेश्वर में 2027 में आयोजित होने वाला कुंभ मेला महाराष्ट्र की ब्रांडिंग का एक बड़ा अवसर है। इससे आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगी।

इस पृष्ठभूमि में सिंहस्थ कुंभपर्व को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विभाग को सावधानीपूर्वक योजना बनानी चाहिए, राज्य के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने कुंभ मेले के अवसर पर शुरू किए गए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, वे शनिवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

इस अवसर पर नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव गोविंदराज, ग्राम्य विकास विभाग के प्रधान सचिव एकनाथ दावले, नियोजन विभाग के प्रधान सचिव सौरभ विजय, गृह विभाग के प्रधान सचिव अनूप कुमार (विशेष), संभागीय आयुक्त एवं नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण गेडाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मार्च 2027 से पहले सभी कार्य हों पूरे

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रयागराज में कुंभ मेले के मद्देनजर इस बार नाशिक-त्र्यंबकेश्वर में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। इसके लिए भीड़ की विस्तृत योजना बनाएं। श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए, कुंभमेले से पहले ही उन्हें आस-पास की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ऐप्स, पोर्टल और विभिन्न डिजिटल माध्यमों से उपलब्ध करा दी जाए। श्रद्धालुओं को अमृत स्नान स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने की योजना बनाई जाए।

इसके लिए उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का आपस में समन्वय होना अत्यंत आवश्यक बताया उन्होंने इस कुंभ मेले को स्वच्छ, सुंदर, हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर ध्यान देने के निर्देश दिए। सिंहस्थ कुंभ मेले के संबंध में प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को समय पर पूरा करने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों की होगी। उन्होंने इस प्रकार योजना बनाने के निर्देश दिए कि सभी बुनियादी ढांचे के कार्य मार्च 2027 से पहले पूरे हो जाएं, विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण, सड़क आदि का काम समय पर पूरा होना आवश्यक है।

Navbharat Live
navbharatlive.com