

Highlights:
आवाहन अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री एवं कुंभ मेला प्रभारी श्री महंत सत्य गिरी महाराज ने जूना, आवाहन और अग्नि अखाड़ों को भाई-भाई बताया।
हरिद्वार के भूपतवाला स्थित आवाहन अखाड़े में वरिष्ठ संतों और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
सत्य गिरी महाराज ने कहा कि तीनों अखाड़े आगामी हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में मिलकर आयोजन को दिव्य और भव्य बनाएंगे।
Nashik Kumbh Mela 2027: बीते दिनों हरिद्वार से एक खबर निकल कर आ रही थी कि 13 अखाड़े में से 12 अखाड़े एक साथ है केवल जूना अखाड़ा ही अलग-थलग है लेकिन अब एक बार फिर से अखाड़े की अंको की गणित का खेल उलझ गया है। हरिद्वार भूपतवाला में आवाहन अखाड़े की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद आवाहन अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री कुंभ मेला प्रभारी श्री महंत सत्य गिरी महाराज ने स्पष्ट शब्दों में इस बात का ऐलान कर दिया कि जूना आवाहन और अग्नि भाई-भाई है।
कई दशकों से चली आ रही पुरानी व्यवस्था और परंपरा यही रही है कि जूना सबसे बड़े भाई की भूमिका में आवाहन और अग्नि के लिए कुंभ में जमीन हो या जिस भी प्रकार की जो भी व्यवस्था है वह बनाता है और जून के साथ ही आवाहन और अग्नि अमृत स्नान करके कुंभ को दिव्य और भव्य बनाते हैं। सदियों से चली आ रही यह परंपरा गुरुओं के द्वारा बनाई गई है और यह आज भी अपनी जगह पर वैसी ही वैसी है जैसे पहले थी जूना के साथ आवाहन और अग्नि अखाड़े एक साथ आगामी हरिद्वार नासिक और उज्जैन कुंभ में कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने का कार्य करेंगे।
यहां पर यह स्पष्ट कर दिया जाए की आवाहन अखाड़े की राष्ट्रीय महामंत्री और कुंभ मेला प्रभारी श्री महंत सत्य गिरी महाराज को ऐसा बयान जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी? वर्तमान में अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की जंग के कारण सभी अखाड़ों में उथल-पुथल मची हुई है आवाहन अखाड़े में भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है अखाड़े के कई संत और महंत खुलकर सोशल मीडिया के सामने आकर जूना अखाड़े पर आवाहन अखाड़े के साथ भेदभाव मनमानी और तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं और सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार यही संत महंत निरंजनी अखाड़े में भी मौजूद थे जिसके कारण यह संकेत गया था कि आवाहन अखाड़ा जूना अखाड़े से अलग होकर निरंजनी के साथ खड़ा हो गया है लेकिन अब आवाहन अखाड़े के श्री महंत सतगुरु महाराज जी के स्पष्ट शब्दों में ऐलान के बाद एक बार फिर अंकगणित का यह खेल बिगड़ता हुआ लग रहा है।
यहां पर यह भी बता दिया जाए कि आवाहन अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री और कुंभ मेला प्रभारी सिंहस्थ के धर्म ध्वजारोहण से लगातार त्र्यंबकेश्वर में रहकर कुंभ की तैयारी और सरकार के द्वारा मिले अनुदान से अखाड़े में हो रहे निर्माण कार्य की निगरानी और दिशा निर्देश के लिए मौजूद थे।
लेकिन जैसे ही हरिद्वार में अखाड़े के अंदर कुछ महंतों के द्वारा जूना अखाड़े के विरोध में सुगबुघाट शुरू हुई श्री महंत सतगुरु त्र्यंबकेश्वर से निकलकर हरिद्वार पहुंचे भूपत वाला स्थित आवाहन अखाड़े में सभी वरिष्ठ और जिम्मेदार श्री महंत, महंतो संतो पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया और उसके बाद स्पष्ट शब्दों में जून के साथ खड़े रहने का ऐलान करके कई दिनों से चले आ रहे ब्रह्म को भी खत्म करने की कोशिश की है।