जलगांव को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर ऑनबोर्ड होने वाला पहला जिला बना
नासिक के करीबी जिले जलगांव ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ये जिला मुख्यमंत्री के डैशबोर्ड पर ऑनबोर्ड होने वाला प्रदेश का पहला जिला बन गया है।जो रियल टाइम जानकारी सीएमओ तकल पहुंचाता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएम डैशबोर्ड (सौ. सोशल मीडिया )
Nashik News In Hindi: महाराष्ट्र में सरकारी कामकाज को और भी असरदार बनाने के लिए जलगांव ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह राज्य का पहला जिला बन गया है, जो सीधे मुख्यमंत्री के डैशबोर्ड पर ऑनबोर्ड हुआ है। इस पहल से अब जिले में चल रही अलग-अलग सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर सीधे नजर रखी जा सकेगी।
आम जनता को मिलेगा लाभ
यह डैशबोर्ड सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा है। यह जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं की रियल-टाइम जानकारी देगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता लाना, अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और सरकारी सेवाओं को आम जनता तक तेजी से पहुंचाना है।
काम में आएगी पारदर्शिता और जवाबदेही
यह डैशबोर्ड जिले में हो रहे सभी विकास कार्यों और नागरिक हित की पहलों की रियल-टाइम जानकारी देगा। इससे प्रशासन के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और कामकाज में पारदर्शिता आएगी, जिसका सीधा फायदा जिले के नागरिकों को मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जनता-केंद्रित होगा प्रशासन
जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि यह पहल सिर्फ आंकड़े जुटाने के लिए नहीं है, बल्कि इसका मकसद प्रशासन को पूरी तरह से जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के सही इस्तेमाल से सरकारी सेवाएं लोगों तक ज्यादा तेजी और पारदर्शिता से पहुंचेंगी। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी जलगांव प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है।
ये भी पढ़ें :- नकली प्याज को लेकर नाफेड और एनसीसीएफ चला रही अभियान, 16 प्याज स्टोरेज सेंटर का किया निरीक्षण
विशेषज्ञों का मानना है कि यह डैशबोर्ड शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं जैसी योजनाओं पर सही डेटा उपलब्ध कराएगा, जिससे बेहतर नीतियाँ बनाने में मदद मिलेगी। जलगांव की यह पहल अब पूरे राज्य के लिए एक मॉडल बन सकती है।
