Nashik News: आईआईटी विशेषज्ञों ने नासिक की कंक्रीट सड़कों की जांच की, शुरुआती जांच में मानक सही

IIT Bombay Road Inspection: IIT बॉम्बे के विशेषज्ञों ने नासिक की 3 प्रमुख कंक्रीट सड़कों की जांच की। कोर कट से सड़क की वास्तविक मोटाई परखी गई, प्रारंभिक जांच में मानक अनुरूप मिले।
iit bombay inspects nashik concrete roads core cut test
नासिक कंक्रीट सड़क (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Concrete Roads: नासिक शहर की कंक्रीट सड़कों की गुणवत्ता की अब आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों द्वारा सीधे जांच की गई है। इंडियन इन्सटिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी बॉम्बे के विशेषज्ञ दल ने शहर की 3 प्रमुख कंक्रीट सड़कों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान चुनिंदा स्थानों पर कोर कट लेकर सड़क की वास्तविक मोटाई, कंक्रीट की स्थिति और प्राथमिक तकनीकी मानकों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में कोर की मोटाई और अन्य प्राथमिक तकनीकी मानक निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।

नासिक और त्र्यंबकेश्वर इन दोनों कुंभ मेला स्थलों को जोड़ने वाले त्र्यंबक रोड पर खड़काली सिग्नल से आईटीआई सिग्नल, आईटीआई सिग्नल से पिंपलगांव बहुला तथा गरवारे से एक्सएलओ पॉइंट तक के तीन प्रमुख मार्गों का विशेषज्ञ दल ने निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की मौजूदा स्थिति, कंक्रीट की गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार निर्माण हुआ है या नहीं, इसकी मौके पर जांच की गई।

iit bombay inspects nashik concrete roads core cut test
नासिक कंक्रीट सड़क(सोर्सः सोशल मीडिया)

कोर कट से जांची सड़क की मोटाई

सड़क की केवल ऊपरी सतह देखकर गुणवत्ता का आकलन करने के बजाय अंदरूनी कंक्रीट की स्थिति जांचने के लिए चुनिंदा स्थानों पर कोर कट लिए गए। इन नमूनों के माध्यम से कंक्रीट की परत की वास्तविक मोटाई की जांच की गई। प्रारंभिक निरीक्षण में मोटाई सहित अन्य प्राथमिक तकनीकी पहलू निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए।

इसके अलावा शहर में चल रहे अन्य सड़क निर्माण कार्यों का भी विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया। निर्माण के विभिन्न चरणों में अपनाई जा रही तकनीकी प्रक्रिया की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की गई।

बारिश, जल निकासी और यातायात पर भी चर्चा

नासिक में जारी बारिश को देखते हुए सड़कों पर जमा होने वाले पानी, बारिश के पानी की निकासी, सड़क की टिकाऊ क्षमता और यातायात नियोजन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस वजह से विशेषज्ञों का निरीक्षण केवल कंक्रीट की गुणवत्ता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सड़कों के वास्तविक उपयोग से जुड़े पहलुओं का भी जायजा लिया गया।

iit bombay inspects nashik concrete roads core cut test
Rahul Gandhi Nashik Visit: राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया दोहरे रवैये का आरोप

थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच

मनपा द्वारा सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण के साथ ही परियोजना प्रबंधन सलाहकार और थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच की व्यवस्था अपनाई जाती है। इसके अलावा स्वतंत्र तकनीकी संस्थाओं के माध्यम से भी निर्माण कार्यों की नियमित जांच की जा रही है। आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों के निरीक्षण से इन सड़कों के निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता के आकलन को महत्वपूर्ण आधार मिला है। निरीक्षण के दौरान मनपा के अभियंता नितीन पाटील, कार्यकारी अभियंता संदेश शिंदे, रवींद्र पाटील, निलेश साळी, हेमंत नांदुर्डीकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com