- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Hit And Run In Nashik Drunk Social Welfare Superintendent Hits 3 Vehicles
नासिक में हिट एंड रन, शराब के नशे में समाज कल्याण अधीक्षक ने 3 वाहनों को मारी टक्कर
- Written By: आकाश मसने
नासिक में हिट एंड रन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक ने 2 चारपहिया और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन
नासिक: पिछले कुछ दिनों से राज्य भर में हिट एंड रन की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। अब नासिक में हिट एंड रन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक ने 2 चारपहिया और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। नासिक के भद्रकाली पुलिस स्टेशन की सीमा में हिट एंड रन की घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत वाहन चालक ने 2 चारपहिया और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी है।
विशेष बात यह है कि शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाला समाज कल्याण विभाग का अधीक्षक है। सौभाग्य से इसमें किसी की जान नहीं गई है। अधीक्षक विजय चव्हाण को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिनसे नागरिकों में अनुशासन लाने की अपेक्षा की जाती है। वे सरकारी अधिकारी बेखयाली से शराब के नशे में वाहन चला रहे हैं। जिससे नागरिकों में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में एनडीए पर प्रेशर बना रहे ओपी राजभर, जानिए चुनावी समर में क्या होगा इसका असर?
सम्बंधित ख़बरें
गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
कान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
Styling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
शराबी कार चालक गिरफ्तार
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक श्रीनिवास देशमुख ने कहा कि 23 अगस्त को रात साढ़े 10 बजे के दौरान समाज कल्याण विभाग के अधीक्षक विजय चव्हाण (56) अपनी कार शराब के नशे में चला रहे थे। पौर्णिमा बस स्टॉप परिसर में गणपति स्टॉल के पास खड़े वाहनों पर उन्होंने टक्कर मारी। इसमें 3 वाहनों को नुकसान हुआ है। इसके कारण विजय चव्हाण को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सौभाग्य से इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश, चार यात्री घायल
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामल दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ जारी है। घटना में जिन वाहनों को क्षति हुई है उन्होंने मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी शराब के नशे में था इसीलिए ड्रिंक एंड ड्राइव का केस भी दर्ज किया गया है।
Hit and run in nashik drunk social welfare superintendent hits 3 vehicles
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PM28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMStyling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
May 26, 2026 | 05:06 PM16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
May 26, 2026 | 05:00 PMऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
May 26, 2026 | 04:59 PM‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
May 26, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM










