Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्पादन खर्च का भुगतान नहीं होने से निराश किसान की आत्महत्या

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: May 02, 2022 | 08:42 PM
Follow Us
Follow Us:

नाशिक : प्याज बिक्री (Onion Sales) से उत्पादन खर्च भी वसूल न होने से हताश हुए तहसील के खुंटेवाडी निवासी महेंद्र सुरेश भामरे (Mahendra Suresh Bhamre) (42) नामक किसान (Farmer) ने आत्महत्या (Suicide) करने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। बताया जा रहा है की, प्याज की बुआई के लिए महेंद्र ने लोगों से उधार पैसे (Borrow Money) लिए थे, जिसे वापस करने में खुद को वह असमर्थ महसूस कर रहा था। महेंद्र की आत्महत्या से परिसर में शोक व्याप्त हो गया है। महेंद्र सुरेश भामरे उर्फ गोटू ने मेहनत से प्याज की बुआई कि थी, जिसकी बिक्री करने के लिए वह शुक्रवार को मंडी (Mandi) में पहुंचा था, लेकिन अच्छी से अच्छी प्याज को केवल 8 रुपए प्रति किलो का दाम मिला। ट्रैक्टर भरकर 30 क्विंटल के केवल 24 हजार रुपए मिले। इसमें ट्रैक्टर का किराया, मजदूरी सहित अन्य खर्च काटकर हाथ में कुछ भी नहीं बचा। जबकि, मकान बनाने के लिए किया गया खर्च, खेती के लिए उधार लिए हुए पैसे देने की समस्या निर्माण हुई। इससे हताश होकर महेंद्र ने फसल पर छिड़काव (Spraying) करने वाले कीटनाशक (Pesticide) प्रशान किया। घटना ध्यान में आने के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए देवला ग्रामीण अस्पताल (Hospital) में भर्ती किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद मालेगांव और धुलिया के अस्पताल में लेकर गए, लेकिन उपचार को कोई प्रतिसाद नहीं मिला। इसबिच महेंद्र ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में प्याज को मिल रहे दाम को लेकर किसान हताश हो गए है। ग्रामीण महेंद्र के परिवार को तत्काल आर्थिक मदद देने की मांग सरकार के पास कर रहे है। प्रश्न उठा रहे है की, अगर उत्पादन का खर्च भी नहीं निकल सकता तो, फिर वह खेती क्यों और किसके लिए कर रहे है?

आर्थिक मदद मिलनी चाहिए

महेंद्र अत्यंत मेहनती युवा किसान था, जिसने बड़ी मेहनत से छोटासा मकान बनाया था। परिवार चलाने के लिए खेती करता था, लेकिन फसल को कम दाम मिलने से हताश होकर उसने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया। उसके परिवार को आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। (भाऊसाहब पगार, पूर्व सरपंच, खुंटेवाडी, देवला)

सम्बंधित ख़बरें

World Pest Day: 10 लाख से अधिक कीट प्रजातियां, कुछ फायदेमंद तो कुछ बन रहीं बड़ी चुनौती

Farmer commits suicide due to non payment of production expenses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2022 | 08:42 PM

Topics:  

  • Pesticide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.