नासिक शहर में कोरोना का कहर, मिले इतने मरीज; महानगरपालिका का चिकित्सा विभाग अलर्ट

corona
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नासिक : मुंबई, पुणे, ठाणे, वाशीम, उस्मानाबाद जिले में राज्य सरकार (State Government) की आरोग्य यंत्रणा (Health System) अलर्ट हो गई है। साथ ही नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) को भी अलर्ट रहने की सूचना दी गई है। नासिक शहर में भी 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Positive Patients) सामने आए है। इसलिए चिकित्सा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। जिस क्षेत्र में मरीज सामने आए है, वहां पर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग खोज अभियान शुरू किया गया है। हर दिन 300 से 400 टेस्ट की जा रही है। यह जानकारी महानगरपालिका के वैद्यकीय अधिकारी डॉ. बापूसाहब नागरगोजे ने दी। 

इस तरह है महानगरपालिका की व्यवस्था         

जनरल बेड4318
ऑक्सीजन बेड7128
आयसीयू बेड    646
वेटिलेटर बेड    604
कुल बेड12694