Simhastha Kumbh में आने वाली भीड़ को लेकर मध्य रेलवे ने कसी कमर, जीएम ने शुरू की तैयारियों की ग्राउंड चेकिंग

Nashik Simhastha Kumbh 2027 को लेकर मध्य रेल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण कर सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की।
Central Railway Preparations
जीएम ने स्टेशनों पर परखी तैयारी(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Central Railway Preparations: अगले वर्ष 2027 में नासिक में होने वाले Simhastha Kumbh की तैयारी जोर से चल रही है। पूरे देश से नासिक पहुंचने के लिए आवागमन के मुख्य साधन रेलवे ने अभी जोरदार तैयारी शुरू की है। आगामी कुंभ मेले के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

यात्री सुविधाओं का जायजा

इसी क्रम में मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने भुसावल मंडल के प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने देवलाली, नासिक रोड, ओढ़ा, कसबे सुकेने और खेरवाड़ी स्टेशनों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, बुनियादी ढांचे, सुरक्षा एवं संरक्षा व्यवस्था तथा यात्रियों की आवाजाही से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुंभ मेले के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया।

जीएम ने दिए निर्देश

श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले के दौरान स्टेशन परिसरों में यात्रियों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने, यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

निरीक्षण का उद्देश्य सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान संभावित अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे की तैयारियों को मजबूत करना और यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम तथा निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।

Central Railway Preparations
भंडारा के लाखांदुर में 20 रुपए का लालच देकर 10 वर्षीय बच्चे से अनैसर्गिक अत्याचार, पोक्सो के तहत केस दर्ज

डीआरएम रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान भुसावल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पुनीत अग्रवाल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव को विभिन्न स्टेशनों पर सिंहस्थ कुंभ को ध्यान में रखते हुए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं तथा आपातकालीन इंतजामों से संबंधित कार्यों की स्थिति से अवगत कराया गया।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि कुंभ मेले के दौरान यात्रियों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे स्तर पर पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com