नासिक में बीजेपी का बड़ा सियासी मंथन! सीएम फडणवीस और शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में महाबैठक आज

Maharashtra BJP Meeting: नासिक में भाजपा की अहम बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत शीर्ष नेता संगठन, आगामी कार्यक्रमों और SIR को लेकर पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन देंगे।
Major BJP political brainstorming session in Nashik
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Nashik BJP SIR Meeting: भारतीय जनता पार्टी के मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र विभाग के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 19 अगस्त को सुबह 10 बजे नासिक के स्वामी नारायण बैंक्वेट हॉल, आडगां नाका, पंचवटी में आयोजित की गई है। आगामी समय की संगठनात्मक तैयारियों, पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के नियोजन तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर इस बैठक में वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सीएम और शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, एसआईआर प्रभारी भगवानदास सबनानी और एसआईआर के प्रदेश संयोजक किरीट सोमैया प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक को पार्टी की आगामी संगठनात्मक दिशा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों के नियोजन, बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की रणनीति, आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने की तैयारी तथा एसआईआर से संबंधित नियोजन और कार्यवाही पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही, मतदाता सूची की शुद्धता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

मराठवाड़ा व उत्तर महाराष्ट्र के कई नेता होंगे शामिल

इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विभाग संयोजक एवं सहसंयोजक, विधायक, सांसद, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, एसआईआर प्रदेश एवं जिला समिति के सदस्य, एसआईआर विधानसभा प्रभारी तथा बीएसए 1 श्रेणी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, इसके चलते मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र के भाजपा संगठन के प्रमुख चेहरों की बड़ी मौजूदगी रहने की संभावना है। पार्टी की संगठनात्मक ताकत बढ़ाने और प्रत्येक बूथ तक संरचना को मजबूत करने की दिशा में इस बैठक में ठोस रणनीति तय की जाएगी।

Major BJP political brainstorming session in Nashik
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 96 घंटे भारी! पुणे-नासिक क्षेत्र में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पालकमंत्री बनने के बाद महाजन का अभिनंदन

विशेष रूप से, नासिक जिले के पालकमंत्री पद की जिम्मेदारी सोमवार को ही मंत्री गिरीश महाजन को सौंपी गई है, जिसके बाद मुख्यमंत्री का यह पहला नासिक दौरा है। इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से पालकमंत्री गिरीश महाजन का भव्य अभिनंदन किया जाएगा, माना जा रहा है कि यह बैठक न केवल पार्टी संगठन को आगामी समय के लिए नई दिशा देगी, बल्कि कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह भी भरेगी।

कुंभ मेले और विकास कार्यों पर भी नजरें

मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र में पार्टी संगठन को अधिक गतिशील बनाने के साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नासिक दौरे की पृष्ठभूमि में आगामी कुंभमेले की तैयारियों की समीक्षा होने की भी पूरी संभावना है।

कुंभ मेले को देखते हुए शहर में विकास कार्य तो जारी हैं, लेकिन सड़कों पर पड़े गड्डे, यातायात जाम और निर्माण कार्यों में देरी जैसे मुद्दों पर विपक्ष के तेवर सख्त हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री विकास कार्यों की क्या समीक्षा करते हैं, इस पर नासिकवासियों की निगाहें टिकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com