अशोक खरात के 11 ठिकानों पर ED की छापेमारी, SIT के हाथ लगे अहम सुराग, बढ़ेंगी मुश्किलें
Ashok Kharat ED Raid: नासिक के फर्जी बाबा अशोक खरात पर ED का शिकंजा। 11 ठिकानों पर छापेमारी और करोड़ों की ठगी का शक। फरार पत्नी कल्पना खरात की तलाश तेज।
- Written By: प्रिया जैस
अशोक खरात मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ashok Kharat ED Nashik: नासिक के चर्चित फर्जी बाबा अशोक खरात से जुड़ा मामला अब और गहराता जा रहा है। इस मामले में लगातार नई परतें खुलती जा रही है। फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी, यौन शोषण और करोड़ों की ठगी के आरोपों के बीच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री ने इस केस को नया मोड़ दे दिया है। ईडी लगातार अशोक खरात की प्रॉपर्टी की सभी जगहों पर नजरें बनाते हुए आज 11 ठिकानों पर छापेमारी की है।
11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
ED ने खरात से जुड़े 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इनमें उसका घर, ऑफिस, फार्महाउस और मंदिर परिसर शामिल हैं। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि यहां से अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिल सकते हैं। इस कार्रवाई से संकेत मिल रहे हैं कि मामला बड़े आर्थिक घोटाले से जुड़ा हो सकता है।
जांच में सहयोग नहीं कर रहा खरात
पूछताछ के दौरान अशोक खरात का रवैया जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है। वह लगातार गोलमोल जवाब दे रहा है। जब उससे उसकी फरार पत्नी कल्पना खरात के बारे में पूछा गया तो उसने कहा, “वह कहां है, यह भगवान ही जानते हैं।” इस तरह के जवाबों से जांच और जटिल होती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
नासिक में मानसून से पहले मनपा का डेंगू रोधी अभियान; 951 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, आयुक्त ने की ये अपील
नासिक ‘बारा बंगला’ फिल्ट्रेशन प्लांट का काम अधूरा होने पर विधायक देवयानी फरांदे सख्त, दिन-रात काम के निर्देश
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
यह भी पढ़ें – अथर्व के हत्यारों को फांसी की मांग! CM फडणवीस ने परिजनों को दिया भरोसा- फास्ट ट्रैक कोर्ट में दिलाएंगे कड़ी सजा
फरार पत्नी की तलाश तेज
पुलिस और एसआईटी की टीमें कल्पना खरात की तलाश में जुटी हैं। उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का रुख किया है, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। जांच एजेंसियों का मानना है कि उनकी गिरफ्तारी से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
अदालत में पेशी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अशोक खरात की पुलिस हिरासत का समय खत्म हो चुका है। जिसके बाद आज उसे नासिक की अदालत में पेश किया जाएगा। एसआईटी उसे एक अन्य मामले में भी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।
अब तक की जांच और छापेमारी से यह साफ हो गया है कि मामला सिर्फ आपराधिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बड़े आर्थिक नेटवर्क की भी संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
