अशोक खरात को नासिक कोर्ट से झटका, 18 अप्रैल तक पुलिस रिमांड, SIT अब इस घृणित अपराध की जोड़ेगी की कड़ियां

Ashok Kharat Case: नासिक की अदालत ने महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। आरोपी पर बेहोश कर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है।
Ashok Kharat 5 days Police Remand
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ashok Kharat Police Remand: महाराष्ट्र के नासिक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को स्वयंभू बाबा और पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी अशोक खरात को बलात्कार के एक मामले में 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। खरात पर आरोप है कि उसने अपनी समस्याओं का समाधान खोजने आई एक महिला का न केवल भरोसा तोड़ा, बल्कि उसे अपनी हवस का शिकार भी बनाया।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि पीड़िताओं की शिकायत के मुताबिक वे अपनी पारिवारिक परेशानियों के समाधान की उम्मीद लेकर अशोक खरात के पास पहुंची थी। आरोप है कि खरात ने महिलाओं को किसी बहाने से नशीला पदार्थ या बेहोशी की दवा दी और उसके अचेत होने के बाद उनका यौन शोषण किया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) ने सोमवार को अदालत से खरात की हिरासत मांगी थी।

अदालत में हुई तीखी बहस

मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए. जी. बेहेरे की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान लोक अभियोजक शैलेंद्र बागडे ने दलील दी कि इस घृणित अपराध की तह तक जाने के लिए आरोपी से पूछताछ जरूरी है। उन्होंने अदालत को बताया कि आरोपी ने पीड़ित महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसे नशीला पदार्थ दिया था।

दूसरी ओर, खरात के वकील सतीश भाटे ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी पहले से ही काफी समय से पुलिस की पकड़ में है और एसआईटी पहले ही जांच कर चुकी है, इसलिए और हिरासत की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, अदालत ने अपराध की प्रकृति और संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

ED ने जब्त की अशोक खरात की 90 लाख रुपये की लग्जरी कार

इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) अशोक खरात पर अपना शिकंजा कसता जा रहा है। यौन शोषण और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में पुलिस कार्रवाई के बाद, अब ED ने खरात की अवैध संपत्तियों पर एक बड़ा प्रहार किया है। सोमवार को दिन भर चली गहन जांच के बाद ED ने खरात की 90 लाख रुपये की कीमत वाली लग्जरी मर्सिडीज कार जब्त कर ली। यह जब्ती न केवल खरात की आलीशान जीवनशैली को उजागर करती है, बल्कि उन कुटिल तरीकों को भी सामने लाती है जिनका इस्तेमाल उसने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com