विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए

Pandharpur Special Buses: आषाढ़ी एकादशी पर धुले एसटी मंडल की 250 विशेष बसों ने 53 हजार से अधिक वारकरियों को पंढरपुर पहुंचाया और 9 दिनों में 2.58 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया।
Vithuraya fills Dhule ST's empty coffers! A record ₹2.58 crore earned in 9 days
आषाढ़ी एकादशी, पंढरपुर, विठ्ठल दर्शनफोटो सोर्स: AI
Updated on

Ashadhi Wari Bus Service: आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में विठ्ठल दर्शन के लिए उमड़ी आस्था इस बार महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) के धुले मंडल के लिए भी बड़ी सौगात बनकर आई। वारकरियों की सुविधा के लिए चलाई गई 250 विशेष बसों ने न सिर्फ 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पंढरपुर पहुंचाया, बल्कि महज नौ दिनों में धुले मंडल की तिजोरी में 2 करोड़ 58 लाख रुपये का रिकॉर्ड राजस्व भी जमा कराया।

पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 30 लाख रुपये अधिक आय दर्ज की गई। सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि पूरे अभियान के दौरान एक भी बस खराब नहीं हुई और एक भी सड़क दुर्घटना नहीं हुई।

चलाई गईं थीं 250 अतिरिक्त बसें

मंडल के विभाग नियंत्रक पुरुषोत्तम व्यवहारे के अनुसार 21 से 29 जुलाई के बीच विशेष परिवहन अभियान के तहत 250 अतिरिक्त बसें संचालित की गई।

इन बसों ने कुल 822 फेरे लगाकर हजारों वारकरियों को पंढरपुर पहुंचाया और दर्शन के बाद सुरक्षित घर भी लौटाया। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रत्येक डिपो स्तर पर विशेष योजना बनाकर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

Vithuraya fills Dhule ST's empty coffers! A record ₹2.58 crore earned in 9 days
धुले ST डिपो की बड़ी लापरवाही; पुणे रूट पर दौड़ रहीं 11 बसें बनीं यात्रियों के लिए 'मौत का जाल'!

23,674 महिला यात्रियों ने की यात्रा

इस वर्ष महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। कुल 23,674 महिला यात्रियों ने एसटी सेवा का लाभ उठाया। इसके अलावा 15,782 पुरुष, 7,891 अमृत महोत्सवी वरिष्ठ नागरिक (75 वर्ष से अधिक), 4,340 वरिष्ठ नागरिक (65 वर्ष से अधिक) तथा 921 बच्चों ने यात्रा की। डिपोवार संचालन में धुले डिपो सबसे आगे रहा। यहां से 194 फेरे संचालित हुए, जिन्होंने लगभग 74 हजार किलोमीटर की दूरी तय की।

Vithuraya fills Dhule ST's empty coffers! A record ₹2.58 crore earned in 9 days
एसटी निगम के यवतमाल मंडल ने की 1 से 7 सितंबर तक 1 करोड़ 83 लाख रुपये की कमाई

इसके बाद शिरपुर, साक्री, शहादा, नंदुरबार, दोंडाईचा, नवापुर, शिंदखेडा और अक्कलकुवा डिपो ने भी हजारों किलोमीटर का सफल संचालन कर श्रद्धालुओं को निर्बाध सेवा दी।

विभाग नियंत्रक पुरुषोत्तम व्यवहारे ने कहा कि चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के समन्वित प्रयासों से यह अभियान पूरी तरह सफल रहा।

रिकॉर्ड राजस्व, शून्य दुर्घटना और शून्य ब्रेकडाउन की उपलब्धि ने धुले एसटी मंडल की कार्यक्षमता और बेहतर प्रबंधन की नई मिसाल कायम की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com