-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- 30 Km Flyover Will Be Built On Pune Nashik Highway Journey Time Reduced To 30 Minutes Due To The Project Worth Rs 7827 Crore
पुणे-नाशिक महामार्ग पर 30 किमी बनेगा फ्लाईओवर, 7827 करोड़ की परियोजना से सफर घटकर 30 मिनट
- Written By: सोनाली चावरे
Nashik News: पुणे-नाशिक महामार्ग पर 30 किमी लंबे फ्लाईओवर परियोजना का काम शुरू होने जा रहा है। 7827 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से डेढ़ घंटे का सफर घटकर सिर्फ 30 मिनट में पूरा होगा।

पुणे नासिक महामार्ग फ्लाईओवर (pic credit; social media)
Maharashtra News: पुणे-नाशिक महामार्ग पर जल्द ही 30 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनने जा रहा है। नाशिक फाटा से राजगुरुनगर (खेड़) तक प्रस्तावित इस परियोजना से डेढ़ से दो घंटे का सफर घटकर केवल 30 मिनट में तय किया जा सकेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदाएं 25 सितंबर को खोली जाएंगी।
इस परियोजना की अनुमानित लागत 7827 करोड़ रुपये है। केंद्र सरकार ने पिछले साल इस राशि को मंजूरी दी थी। मुख्य उद्देश्य पुणे-नाशिक राजमार्ग पर बढ़ते यातायात के दबाव को कम करना और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देना है।
परियोजना के लिए करीब 14 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें से 9.74 हेक्टेयर जमीन पीएमआरडीए क्षेत्र के सात गांवों – नानेकरवाडी, वाकी खुर्द, वाकी बुद्रुक, चिंबळी, कुरुळी, मेदनकरवाडी और चाकण – से ली जानी है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जमीन मालिकों को टीडीआर (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) और एफएसआई (फ्लोर स्पेस इंडेक्स) का लाभ दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मौन आंदोलन के दौरान छलका दर्द, रो पड़े अन्ना हजारे! खराब सेहत फिर भी NEET प्रोटेस्ट में हुए शरीक
मुंबई: बारिश से लंबी दूरी की ट्रेनें लड़खड़ाई,परेशान यात्रियों को खाना-पानी का वितरण, कई ट्रेनें हुई रिशेड्यूएल
लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत… भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी
Ganeshotsav 2026: गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव बनाने में सभी विभाग करें सहयोग, मंत्री आशीष शेलार ने दिए निर्देश
इसे भी पढ़ें- पुणे-नासिक,मुंबई नेशनल हाईवे की मरम्मत जरूरी, DCM अजित ने गडकरी को लिखा पत्र
एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि 80 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद ही वास्तविक निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। फिलहाल अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री स्तर की बैठक में अक्टूबर तक अधिग्रहण पूरा करने का आश्वासन दिया गया था।
पिंपरी-चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के भोसरी और मोशी इलाकों में भी भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है। नगर निगम ने पहले ही अधिकांश जमीन टीडीआर और एफएसआई के बदले में अधिग्रहित कर ली है, जबकि शेष भूमि के लिए राज्य सरकार से फंड की मांग की गई है।
परियोजना के पूरा होने पर चाकण एमआईडीसी सहित औद्योगिक क्षेत्रों से पुणे और नाशिक के बीच यातायात सुगम होगा। शहर के भीतर का दबाव कम होगा और मालवाहक वाहनों को तेज व सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा।
परियोजना की मुख्य बातें
- कुल लंबाई: 30 किलोमीटर
- मार्ग: 7 गांवों से होकर गुजरेगा
- प्रवेश/निकास मार्ग: 10
- आवश्यक भूमि: 14 हेक्टेयर
- अनुमानित लागत: 7827 करोड़ रुपये
- निविदा की अंतिम तिथि: 25 सितंबर
30 km flyover will be built on pune nashik highway journey time reduced to 30 minutes due to the project worth rs 7827 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार; सांसद अनिल फिरोजिया ने विपक्ष से की सदन चलाने की अपील
Jul 23, 2026 | 05:48 PM‘गौ गर्जना अक्षौहिणी संकल्प’ में बड़ा बदलाव: अब लखनऊ नहीं, अपनी-अपनी विधानसभा में जुटेंगे लाखों गौभक्त
Jul 23, 2026 | 05:47 PMपेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पुलिस वैन के सामने डटी मॉडल, वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
Jul 23, 2026 | 05:44 PMसंबल योजना की राशि जारी कराने के नाम पर रिश्वत, नगर निगम की वार्ड प्रभारी रंगे हाथ पकड़ाई
Jul 23, 2026 | 05:39 PMCJP Protest: सोशल मीडिया पर वायरल NSA के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई, बोली- CJP आंदोलन से नहीं जुड़ा आदेश
Jul 23, 2026 | 05:39 PMKids Weight Training: क्या बच्चों के लिए वेट ट्रेनिंग सुरक्षित है? जानें सही उम्र, फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 23, 2026 | 05:38 PMमौन आंदोलन के दौरान छलका दर्द, रो पड़े अन्ना हजारे! खराब सेहत फिर भी NEET प्रोटेस्ट में हुए शरीक
Jul 23, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM













