- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik Zilla Parishad New Building Work Delay Office Shift
Nashik जिला परिषद की नई इमारत का काम सुस्त, नई इमारत में कुछ विभाग शिफ्ट, कई अब भी इंतज़ार में
ZP Nashik Building: नासिक जिला परिषद की नई इमारत के शेष तीन मंजिलों का काम धीमा है। कई विभाग अब भी पुराने भवन में हैं। चुनाव टलने और जगह उपलब्ध होने से शिफ्टिंग में और देरी के आसार हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik ZP New Building Work Slow: नासिक जिला परिषद की अत्याधुनिक नई इमारत के शेष तीन मंजिलों का काम अब धीमी गति से चल रहा है। इस सुस्त रफ्तार के कारण अभी भी कई महत्वपूर्ण विभाग पुराने भवन में ही अटके हुए हैं।
हालांकि पहले कार्यालयों को तुरंत शिफ्ट करने की बात कही गई थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब इसमें और देरी होने के आसार हैं। जिला परिषद के चुनाव टलने और कुंभ मेला प्राधिकरण के पास पर्याप्त स्थान उपलब्ध होने के कारण प्रशासन अब पुरानी इमारत खाली कराने की जल्दी में नहीं है।
13 नवंबर को एबीपी सर्कल के पास स्थित नई इमारत में शिक्षा, ग्रामसेवक, वित्त, ग्रामीण जलापूर्ति, सामान्य प्रशासन, समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग स्थानांतरित हो चुके हैं। स्वास्थ्य, निर्माण विभाग (1, 2 और 3), लघु सिंचाई, पशुपालन और कृषि विभाग अब भी पुराने पते पर ही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
नागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का निर्देश, मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक करें पूरा
नागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
‘मिनी मंत्रालय’ की अत्याधुनिक विशेषताएं
स्वास्थ्य विभाग आने वाले कुछ दिनों में नई इमारत में जा सकता है, लेकिन बाकी विभागों के लिए अभी इंतजार बाकी है। एक ही स्थान पर सभी कार्यालय न होने से न केवल प्रशासन को तालमेल बिठाने में परेशानी हो रही है, बल्कि काम के लिए आने वाले नागरिकों को भी दोनों इमारतों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
नई इमारत को इसकी सुसज्जित और पर्यावरण अनुकूल संरचना के कारण नासिक का ‘मिनी मंत्रालय’ कहा जा रहा है। यह इमारत नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए डिजाइन की गई है।
125 चारपहिया और 500 दोपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग के साथ पूरे भवन में CCTV कैमरों की आधुनिक सुरक्षा प्रणाली है। इसमें छह कॉन्फ्रेंस – हॉल, 300 लोगों की क्षमता वाला बहुउद्देश्यीय हॉल और 130 लोगों की क्षमता वाला सामान्य सभा हॉल बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:-Nashik: गठबंधन से पहले जमीन पर उतरी चुनावी रणनीति, सीट संख्या नहीं, जीतने की क्षमता होगी अहम
प्रत्येक मंजिल पर 8 से 12 फुट चौड़े मार्ग, चार लिफ्ट और पांच सीढ़ियों की व्यवस्था है। इसके अलावा सार्वजनिक सुविधा केंद्र, बैंक, दिव्यांग कक्ष और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम इसे और भी खास बनाते हैं।
Nashik zilla parishad new building work delay office shift
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
May 17, 2026 | 10:02 AMनागपुर क्राइम: खापरखेड़ा तालाब में भाजपा नेता के बेटे सचिन लोहे की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
May 17, 2026 | 09:57 AMबीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का निर्देश, मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक करें पूरा
May 17, 2026 | 09:47 AMNushrratt Bharuccha Struggle: पहली पसंद नहीं थीं नुसरत भरूचा, फिर भी ‘प्यार का पंचनामा’ से छा गईं एक्ट्रेस
May 17, 2026 | 09:44 AMनागपुर में पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल, गृहणियों की बढ़ी चिंता
May 17, 2026 | 09:40 AMसाई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड
May 17, 2026 | 09:39 AMनासिक में डिजिटल माध्यम से घर-घर जनगणना शुरू; नागरिकों से पूछे जाएंगे 34 सवाल, दस्तावेज दिखाना जरूरी नहीं
May 17, 2026 | 09:36 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM










