- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Shiv Sena Thackeray Mns Alliance Meeting Municipal Election
Nashik: गठबंधन से पहले जमीन पर उतरी चुनावी रणनीति, सीट संख्या नहीं, जीतने की क्षमता होगी अहम
MNS Alliance: नासिक में शिवसेना (ठाकरे गुट) और मनसे के बीच गठबंधन से पहले ही तालमेल शुरू हो गया है। महानगरपालिका चुनाव को लेकर पहली संयुक्त बैठक में सीट बंटवारे और जीत की रणनीति पर चर्चा हुई।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Corporation Elections News: नाशिक की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। शिवसेना (ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की आधिकारिक घोषणा से पहले ही जमीनी स्तर पर तालमेल शुरू हो गया है।
बुधवार को मनसे कार्यालय में दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की पहली औपचारिक बैठक हुई, जिसमें आगामी महानगरपालिका चुनाव के लिए सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दोनों दलों ने स्पष्ट किया कि सीटों की संख्या को लेकर खींचतान करने के बजाय ‘जीतने की संभावना’ को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्रों का वितरण शुरू
प्राथमिक चर्चा में यह सहमति बनी कि जो उम्मीदवार क्षेत्र में मजबूत है और चुनाव जीत सकता है, उसे ही गठबंधन का प्रत्याशी बनाया जाएगा। प्रदेश महासचिव दिनकर अण्णा पाटिल ने जानकारी दी कि उनकी गठबंधन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात केस के 2 महीने पूरे नहीं; महाराष्ट्र में अब तक 35 ढोंगी बाबाओं पर मामला दर्ज, अंनिस ने जताई चिंता
Central Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
यवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
Thane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
साथ ही, महाविकास अघाड़ी के अन्य घटक दलों के साथ भी बातचीत का रास्ता खुला रखा गया है। मुंबई में सांसद संजय राउत द्वारा गठबंधन के संकेतों के बाद नाशिक की इस बैठक में दोनों पक्षों के कद्दावर नेता मौजूद रहे।
ठाकरे गुट की ओर से पूर्व विधायक वसंत गीते, दत्ता गायकवाड और डी. जी. सूर्यवंशी उपस्थित थे, जबकि मनसे की ओर से दिनकर अण्णा पाटिल, सलीम मामा शेख, रतनकुमार इचम और शहर अध्यक्ष सुदाम कोंबड़े ने चर्चा में भाग लिया, यह बैठक उसी दिन हुई जब मनसे ने इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्रों का वितरण शुरू किया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
चुनाव की घोषणा के बाद दोनों दलों की इस एकजुटता ने कार्यकर्ताओं में नई जान फूंक दी है। राज्य स्तर पर भी जल्द ही इस गठबंधन की आधिकारिक घोषणा होने के संकेत मिल रहे हैं। यदि ठाकरे की ‘शिवसेना’ और राज ठाकरे की ‘मनसे’ का वोट बैंक एक साथ आता है, तो यह विरोधियों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।
इतिहास और वर्तमान चुनौतियां
दोनों ही दलों के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई जैसा है। साल 2017 के चुनाव में शिवसेना के 35 नगरसेवक निर्वाचित हुए थे, लेकिन विभाजन के बाद इनमें से अधिकांश शिंदे गुट और भाजपा में चले गए है।
यह भी पढ़ें:-Nashik: ठंड में गरमाई नासिक की चुनावी सियासत, 122 सीटों के लिए बिछी नासिक मनपा चुनावी बिसात
वर्तमान में ठाकरे गुट के पास केवल पांच से छह नगरसेवक ही बचे है। वहीं मनसे के भी पांच नगरसेवक निर्वाचित हुए थे, जिनमें से कुछ ने दल बदल लिया है। ऐसे में दोनों ही दलों के सामने संगठन को फिर से खड़ा करने की बड़ी चुनौती है।
Nashik shiv sena thackeray mns alliance meeting municipal election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अशोक खरात केस के 2 महीने पूरे नहीं; महाराष्ट्र में अब तक 35 ढोंगी बाबाओं पर मामला दर्ज, अंनिस ने जताई चिंता
May 17, 2026 | 11:08 AMCentral Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
May 17, 2026 | 11:07 AMIndia Netherlands Agreements: पीएम मोदी की यात्रा में सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन समेत 17 समझौतों पर मुहर
May 17, 2026 | 11:04 AMराजधानी में सफर महंगा; 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम, दिल्ली में पहली बार CNG 80 पार, आम आदमी की उड़ी नींद
May 17, 2026 | 10:59 AMयवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
May 17, 2026 | 10:59 AMटेलीग्राम PDF से लेकर सीक्रेट क्लासेस तक! NEET पेपर लीक के 9 आरोपी गिरफ्तार, CBI को अब तक क्या-क्या पता चला?
May 17, 2026 | 10:56 AMThane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
May 17, 2026 | 10:53 AMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM










