-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik Road Repair Quality Question On Potholes Reappeared After Repair
मरम्मत के बाद कुछ घंटों में ही उखड़ गई सड़क, नासिक में पैचवर्क की पोल खुली, गड्ढे भरने का दावा हुआ फेल
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Potholes Reappeared After Repair: नासिक में चार मौतों के बाद शुरू हुआ गड्ढामुक्त अभियान सवालों में घिर गया। मरम्मत के कुछ घंटों बाद ही सड़कें फिर उखड़ गईं, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठे।

सड़क की मरम्मत (फोटो नवभारत)
Question On Potholes Reappeared After Repair: नासिक जिले में सिंहस्थ कुंभ मेले के विकास कार्यों के नाम पर शहर की सड़कों को बड़े पैमाने पर खोद दिया गया। लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने और गड्ढों को खुला छोड़ देने के कारण पिछले कुछ दिनों में चार निर्दोष नागरिकों की जान चली गई।
लगातार हुए हादसों के बाद शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उसके बाद ही मनपा तथा प्रशासन हरकत में आया। कुंभ मेले के मंत्री गिरीश महाजन ने आपात बैठक लेकर आठ दिनों के भीतर शहर को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद से वे स्वयं लगातार तीन दिनों से नासिक में डेरा डालकर कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
मंत्री गिरीश महाजन ने दिए निर्देश
मंत्री गिरीश महाजन के निर्देश के बाद महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति के सभापति, आयुक्त, नगरसेवक और वरिष्ठ अधिकारी सड़कों पर उतर आए। पूरे शहर में युद्धस्तर पर गड्ढे भरने का अभियान शुरू किया गया। सिंहस्थ विकास कार्यों से जुड़े ठेकेदारों को भी तत्काल मरम्मत के आदेश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
गरीबी को पछाड़ कॉमनवेल्थ में चमके नासिक के दिलिप गावित, जानें महाराष्ट्र के लाल की संघर्ष और सफलता की कहानी
नासिक: करंजवन बांध 90% भरा, कादवा नदी में बाढ़ से बांध जलमग्न, मनमाड में चार दशक का जल संकट होगा खत्म
शून्य दुर्घटना..मेरी जिम्मेदारी: नागपुर में गडकरी का आह्वान, बोले-नागरिकों की भागीदारी बिना सड़क सुरक्षा अधूरी
अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना की पहली सूची जारी, नासिक के 35,890 खाते शामिल, इतने लाख तक कर्जमाफी
प्रशासन ने दावा किया कि बरसात में भी टिकाऊ माने जाने वाले कोल्ड मिक्स डामर, मिनरल मटेरियल, वेट मिक्स, मुरूम और जीएसबी का उपयोग किया गया है, जिससे सड़कें लंबे समय तक टिकेंगी। लेकिन प्रशासन के सभी दावे कुछ ही घंटों में खोखले साबित हो गए। पिछले दो-तीन दिनों में बड़े जोर-शोर से भरे गए गड्ढे शहर के कई हिस्सों में फिर से उखड़ गए।
यह भी पढ़ेः- नासिक: करंजवन बांध 90% भरा, कादवा नदी में बाढ़ से बांध जलमग्न, मनमाड में चार दशक का जल संकट होगा खत्म
चार नागरिकों की मौत
नई बिछाई गई डामर की परत बह गई, पैचवर्क निकल गया और सड़कें फिर पहले की तरह गड्ढों से भर गईं। इससे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चार नागरिकों की मौत के बाद शुरू किया गया यह युद्धस्तरीय अभियान वास्तव में लोगों की सुरक्षा के लिए था या केवल दिखावा, इसको लेकर अब शहर में चर्चा शुरू हो गई है।
यदि जनहानि के बाद दिखाई गई तत्परता दो दिन भी नहीं टिक पाती, तो नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है, यह सवाल उठाया जा रहा है। इस बीच घटिया गुणवत्ता के कार्यों के कारण नासिक मनपा की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। शहरवासियों का कहना है कि यदि विकास कार्यों में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गड्ढों का खेल आगे और कितनी जानें लेगा, इसका जवाब प्रशासन को देना होगा।
Nashik road repair quality question on potholes reappeared after repair
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मरम्मत के बाद कुछ घंटों में ही उखड़ गई सड़क, नासिक में पैचवर्क की पोल खुली, गड्ढे भरने का दावा हुआ फेल
Aug 02, 2026 | 03:16 PMमोतियाबिंद मुक्त विदर्भ को मिली रफ्तार, WCL देगा 5 करोड़ रुपए; 25 हजार मुफ्त सर्जरी का लक्ष्य
Aug 02, 2026 | 03:15 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ‘एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ का होगा गठन, अधिकारियों को 30% विशेष भत्ता
Aug 02, 2026 | 03:12 PMShare Market Outlook: बंपर तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Aug 02, 2026 | 03:03 PMNEET UG Counselling 2026 Schedule: 4 अगस्त से शुरू होगी MCC काउंसलिंग, जानें AIQ और स्टेट राउंड की पूरी डिटेल
Aug 02, 2026 | 02:58 PMइंदौर ने नम आंखों से दी मेजर हमजा आरिफ को अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
Aug 02, 2026 | 02:55 PMमहाराष्ट्र सरकार कराएगी स्लम एक्ट का मेगा परफॉर्मेंस ऑडिट, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के निर्देश पर कमेटी गठित
Aug 02, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM
ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात
Aug 01, 2026 | 08:01 PM














