-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nanded »
- All 9 Surviving Accused In Nanded Blast Case Acquitted
नांदेड़ ब्लास्ट मामले में 19 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के नांदेड़ में 2006 के एक विस्फोट मामले में 19 साल बाद फैसला सुनाया है। एक सत्र अदालत ने शनिवार को सभी 9 जीवित आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में 12 आरोपी थे जिसमें से तीन की मौत हो गई है।

नांदेड़ ब्लास्ट में आया फैसला (कॉन्सेप्ट फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र के नांदेड़ में 2006 के एक विस्फोट मामले में 19 साल बाद फैसला सुनाया है। एक सत्र अदालत ने शनिवार को सभी 9 जीवित आरोपियों को बरी कर दिया। मामले में विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हुआ है, लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि यह घटना बम विस्फोट थी।
मामले की शुरुआत में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने जांच की और बाद में इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया। नांदेड़ कोर्ट ने सबूतों के अभाव में 12 लोगों को बरी कर दिया है। यह मामला करीब 19 साल से कोर्ट में चल रहा है। इस फैसले ने सीबीआई को चौंका दिया है।
नांदेड़ ब्लास्ट मामले के कुल 12 आरोपी थे। जिसमें से दो की विस्फोट में मौत हो गई थी, जबकि एक आरोपी की मौत मुकदमा जारी रहने के दौरान हुई। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सी.वी. मराठे ने शनिवार को बाकी बचे सभी 9 आरोपियों को बरी कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
CBI-DRI का बड़ा एक्शन: महाराष्ट्र-बंगाल में वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 53 दुर्लभ जीवों का किया रेस्क्यू
वन्यजीव तस्करी पर CBI-DRI का बड़ा एक्शन; 53 संरक्षित जीव बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मॉक ब्लास्ट: हाईकोर्ट में दायर हुई पीआईएल, उठी एनआईए जांच की मांग
चर्चित इंद्रदेव सिंह हत्याकांड: 23 साल बाद आया फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद और ₹1.5 लाख जुर्माना
क्या है मामला?
बता दें कि 4 व 5 अप्रैल 2006 की मध्य रात्रि को नांदेड़ शहर में लक्ष्मण राजकोंडवार के घर पर विस्फोट हुआ था, जो कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता थे। जांचकर्ताओं ने दावा किया कि राजकोंडवार के बेटे नरेश राजकोंडवार और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हिमांशु पानसे की कथित तौर पर बम बनाते समय मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अभियोजन पक्ष बम विस्फोट की घटना साबित नहीं कर पाया
बचाव पक्ष के वकील नितिन रनवाल के अनुसार, मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष के 49 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। वकील नितिन रनवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि यह घटना एक बम विस्फोट थी। इसीलिए अदालत ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।
2000 पन्नों की एक चार्जशीट तैयार की
जानकारी के लिए बता दें कि बम विस्फोट मामले के आरोपियों को जालना, परभणी और मालेगांव से गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में जांच एटीएस ने की थी, जिसके बाद यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले में सीबीआई ने 49 गवाहों से पूछताछ की। साथ ही 2000 पन्नों की एक चार्जशीट तैयार की गई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
All 9 surviving accused in nanded blast case acquitted
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: सिर पे बुढ़ापा है, दिल तो जवां है, राजनीति में रिटायरमेंट मना है
Jul 13, 2026 | 09:25 AMShare Market: शेयर बाजार में तबाही के संकेत, 639 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
Jul 13, 2026 | 09:24 AMग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में खुदकुशी: आर्मी जवान ने सर्विस राइफल से किया सुसाइड, एक के बाद एक चलीं 6 गोलियां
Jul 13, 2026 | 09:19 AMआसान नहीं था कमबैक… विंबलडन जीतने के बाद इमोशनल हुए यानिक सिनर, ज्वेरेव और अल्काराज को लेकर कही बड़ी बात
Jul 13, 2026 | 09:17 AMPranayama Benefits: प्राणायाम के ये फायदे जानकर! आज से ही शुरू कर देंगे अभ्यास करना
Jul 13, 2026 | 09:11 AMGold-Silver Price: ₹4,370 तक सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से नागपुर तक औंधे मुंह गिरी चांदी; देखें ताजा भाव
Jul 13, 2026 | 09:09 AMनासिक जिला: 26 मुख्य सिंचाई परियोजनाओं में पहुंचा 50.26% जलभंडार, जून के सूखे के बाद स्थिति में सुधार
Jul 13, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM














