नागपुर में युवक कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था बन चुका है पेपर लीक

Nagpur Protest TET Exam: नीट और टेट पेपर लीक के विरोध में युवक कांग्रेस ने नागपुर में मशाल मार्च निकाला। शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे, दोषियों पर कार्रवाई और सख्त कानून बनाने की मांग उठाई।
Youth Congress stages protest in Nagpur; paper leaks have become the norm during the government's tenure.
पेपर लीक, युवक कांग्रेस, मशाल मार्च,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Protest Youth Congress: नीट और टेट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर नागपुर शहर युवक कांग्रेस ने बेरायटी चौक से झांसी रानी चौक तक मशाल मार्च निकालकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र के शालेय शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग की गई।

युकां का आरोप- पेपर लीक पर लगे सख्त कानून

युकां उपाध्यक्ष कपिल ढोके सहित युकां पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक एक नई व्यवस्था बन गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पेपर लीक के आरोपियों को मिलने वाला राजनीतिक संरक्षण तत्काल समाप्त करने तथा पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की गई।

केंद्र व राज्य के मंत्री दें इस्तीफा नहीं तो आंदोलन

आंदोलनकारीयों ने चेतावनी दी गई कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र के मंत्री दादा भुसे इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन और अधिक तीव्रता से जारी रहेगा। आंदोलन में अनुराग भोयर, रितेश पांडव, अभिषेक धवड़, अक्षय हेटे, भूषण मरस्कोल्हे, आकाश गुजर, रौनक चौधरी, सागर चव्हाण, सुशांत लोखंडे, कौस्तुभ शिर्के, हेमंत कातुरे, मेहुल अडवाणी, नयन तरवटकर, फजलूर कुरैशी, अजहर शेख, अभिषेक राऊत, राज संतापे, ऋषभ धुले, आयुष राऊत, अनिकेत हार्डे, अफजल खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com