नागपुर का कुख्यात चोर गधा चढ़ा पुलिस के हत्थे: 5 गाड़ियां, गहने और 8 बड़ी वारदातें बेनकाब, लाखों का माल जब्त

Nagpur Vehicle Theft Arrested: नागपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर 3 सेंधमारी, 5 बाइक चोरी का खुलासा किया है। आरोपी से 5 गाड़ियां, सोना-चांदी 10,000 नकद समेत कुल 3,47,288 का माल जब्त किया है।
Nagpur Yashodharanagar Police Arrested Vehicle Thief
गिरफ्तार चोर के साथ यशोधरानगर पुलिस photo navbharat
Published on
Updated on

Nagpur Yashodharanagar Police Arrested Vehicle Thief: नागपुर के यशोधरानगर पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर एक शातिर चोर को पीछा कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पांचपावली निवासी पीयूष उर्फ गधा दीपक निमजे के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन सेंधमारी और पांच दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, पांच दोपहिया वाहन और 10 हजार रुपये नकद समेत कुल 3,47,288 रुपये का माल बरामद किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर कि कार्यवाई

पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली थी कि गधा एक चोरी के दोपहिया वाहन के साथ पंचवटीनगर के मैदान परिसर में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से मिला दोपहिया वाहन जांच में चोरी का निकला।

एकसाथ कई वारदातों का खुलासा

नागपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यशोधरानगर थाना क्षेत्र के कुंदनलाल गुप्तानगर में एक सेंधमारी और एक वाहन चोरी करने की बात बताई। इसके अलावा कांजी हाउस परिसर में सेंधमारी तथा धम्मदीपनगर में पानठेले में चोरी और एक दोपहिया वाहन चोरी करने की जानकारी भी सामने आई।

आरोपी ने हुड़केश्वर थाना क्षेत्र के नेहरूनगर में एक वाहन चोरी करने की बात कबूल की। इसके अलावा पारडी और शांतिनगर थाना क्षेत्रों में भी एक-एक दोपहिया वाहन चोरी करने की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी का साथी भी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी विक्की डेहरिया उर्फ विनोद उर्फ गद्यु लांजेवार का नाम बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, चोरी की कई वारदातों में विक्की भी उसके साथ शामिल था।

आरोपी की निशानदेही पर नागपुर पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, पांच दोपहिया वाहन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए। जब्त माल की कुल कीमत 3,47,288 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com