महाराष्ट्र में XSIO का बड़ा धमाका! 2,500 करोड़ का FDI निवेश, नागपुर बनेगा मुख्य इंडस्ट्रियल हब

XSIO Industrial Parks FDI: XSIO इंडस्ट्रियल पार्क्स ने महाराष्ट्र में 2,500 करोड़ के अतिरिक्त FDI निवेश का ऐलान किया है। नागपुर को केंद्र बनाकर पुणे, मुंबई सहित अन्य शहरों में 3000 रोजगार सृजित होंगे।
Nagpur Industrial Investment
फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित 'इन्वेस्ट महाराष्ट्र' शिखर सम्मेलनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Industrial Investment: XSIO इंडस्ट्रियल पार्क्स ने महाराष्ट्र भर में औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए 2,500 करोड़ के अतिरिक्त प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की घोषणा की है। इस रणनीतिक विस्तार में नागपुर कंपनी के परिचालन और विकास का मुख्य केंद्र बना रहेगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित 'इन्वेस्ट महाराष्ट्र' शिखर सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर इस निवेश को अंतिम रूप दिया गया।

नागपुर जिले में कंपनी का नेटवर्क पहले से ही काफी व्यापक है जिसमें पार्क वन और पार्क वन नॉर्थ समृद्धि महामार्ग पर स्थित, पार्क टू लिंगा, एनएच-53/ अमरावती रोड पर स्थित पार्क श्री एडिशनल बूटीबोरी एमआईडीसी में स्थित है और लॉजिस्टिक्स पार्क वर्धमाननगर में एक इन-सिटी लॉजिस्टिक्स पार्क में है।

पुणे, मुंबई में होगा विस्तार

2,500 करोड़ के नए निवेश के माध्यम से कंपनी पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, खालापुर, पालघर और मुंबई में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगी।

यह परियोजनाएं सटीक एवं जटिल विनिर्माण, बिल्ड-टू-सूटेबल सुविधाओं, इन-सिटी लॉजिस्टिक्स और आधुनिक वेयरहाउसिंग की जरूरतों को पूरा करेंगी। संपूर्ण कार्यक्रम से लगभग 3,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

Nagpur Industrial Investment
नागपुर डिजिटल एसेट घोटाले के मास्टरमाइंड राकेश गर्ग को जमानत, MPID कोर्ट ने रखी ये कड़ी शर्तें

अग्रवाल ने कहा कि संपूर्ण राज्य में होगी मजबूत पकड़

एक्सएसआईओ इंडस्ट्रियल पार्क्स के प्रबंध निदेशक आशीष अग्रवाल ने कहा कि 2,500 करोड़ का यह अतिरिक्त निवेश महाराष्ट्र में हमारी वृद्धि का नया अध्याय है।

हमने नागपुर और मुबई में पहले ही महत्वपूर्ण निवेश किया है और अब पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, खालापुर और पालघर जैसे अन्य रणनीतिक औद्योगिक बाजारों में विस्तार कर रहे हैं।

प्रबंध निदेशक आशीष अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य विश्व स्तरीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जो वैश्विक और भारतीय कंपनियों को बड़े पैमाने पर निर्माण और विकास करने में सक्षम बनाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com