- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Women Held A Girl From Mp Hostage For 3 Days In Nagpur
नागपुर में महिलाओं ने MP की युवती को 3 दिन तक बनाया बंधक, भाई ने बचाई जान
काम दिलाने के बहाने मध्य प्रदेश की एक युवती को नागपुर बुलाया गया। उसे वाड़ी परिसर में एक मकान में 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। ट्रेनिंग के नाम पर पैसे भी लिए गए। किसी तरह पीड़िता ने अपने रिश्तेदार से संपर्क किया और महिलाओं के चंगुल से छूटकारा मिला। पुलिस ने खंडवा, मध्य प्रदेश निवासी निकिता नानकराम ऐकले (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर. काम दिलाने के बहाने मध्य प्रदेश की एक युवती को नागपुर बुलाया गया। उसे वाड़ी परिसर में एक मकान में 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। ट्रेनिंग के नाम पर पैसे भी लिए गए। किसी तरह पीड़िता ने अपने रिश्तेदार से संपर्क किया और महिलाओं के चंगुल से छूटकारा मिला। पुलिस ने खंडवा, मध्य प्रदेश निवासी निकिता नानकराम ऐकले (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों में सोनबानगर निवासी पूनम राजभान तिवारी, आमगांव गोंदिया निवासी अश्विनी रवि शेंदरे और बालाघाट निवासी संजना रामकृष्ण ठाकरे का समावेश हैं।
निकिता शिक्षण ले रही है। आकाश नामक दोस्त के माध्यम से निकिता की पहचान अश्विनी से हुई थी। अश्विनी ने उसे बताया कि वह ट्रू लीड जनरेशन मार्केटिंग प्रा. लि. कंपनी में काम करती है। वहां उसे अच्छे पैसे मिलते है और स्टाफ की जरूरत है। 31 जुलाई को निकिता नागपुर पहुंच गई। अश्विनी उसे सोनबानगर स्थित कार्यालय में ले गई। वहां उसे संजना और पूनम से मिलवाया गया। तीनों ने एक रूम में उसके रहने का इंतजाम किया। उससे रूम रेंट के लिए 2,500 रुपये और ट्रेनिंग के लिए 20,000 रुपये लिए गए।
यह भी पढ़ें: नागपुर के रिक्शा चालक की बुटीबोरी में हत्या, लव ट्रायंगल में हुआ मर्डर, 2 गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
कार में चोरी की गई गाय, कटने से बची: नागपुर में एक आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; CCTV से खुला राज
ड्यूटी कर रहे RTO इंस्पेक्टर को सरेआम दी गालियां, गाड़ी छोड़ने के लिए फर्जी केस में फंसाने की धमकी
Nagpur Crime News: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार
Nagpur Crime News: प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी का खौफनाक कदम, शादी के मंडप पर फेंका पेट्रोल बम
दूसरे दिन उसे मल्टीलेवल मार्केटिंग चेन की जानकारी दी गई। इसी तरह अन्य लोगों को जोड़ने पर तनख्वाह के साथ इंसेंटिव मिलने की जानकारी दी गई। निकिता ने मल्टिलेवल मार्केटिंग का काम करने से इनकार कर दिया। लेकिन तीनों ने कहा कि उसके पास कोई और विकल्प नहीं है। जबरन उसे रूम में बंधक बनाकर बाहर से ताला लगा दिया गया। केवल शाम के समय उसे 1 बार भोजन दिया जा रहा था। 3 दिनों तक निकिता कमरे में ही बंधक थी। 2 अगस्त को उसे फोन दिया गया और सारे फोन कॉल स्पीकर पर ही करने के लिए धमकाया गया। निकिता ने चुपके से भाई को लोकेशन भेज दिया।
यह भी पढ़ें: नागपुर में सनसनीखेज वारदात, चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी का काटा गला, खुद को भी किया जख्मी
शनिवार की शाम भाई उसे ढूंढते हुए सोनबानगर पहुंचा। रूम से उसे छुड़ाकर वाड़ी पुलिस थाने ले गया। पुलिस ने निकिता की शिकायत पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि कंपनी और कर्मचारियों द्वारा इसके पहले भी लोगों को बंधक बनाया गया है लेकिन प्रकरण थाने आने से पहले ही निपटा लिए गए। वाड़ी के थानेदार राजेश तटकरे ने बताया कि पुलिस तीनों महिलाओं का बयान दर्ज करने वाली है। मल्टिलेवल मार्केटिंग का यह तरीका पहली बार देखने को मिला है।
Women held a girl from mp hostage for 3 days in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














