सावधान... WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद

WhatsApp Account Blocked: देश में वॉट्सएप के लाखों अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिए गए हैं। यूजर्स ने प्राइवेसी के हनन का आरोप लगाया है, जबकि मेटा ने इसे उम्र पुष्टि के लिए नया ट्रायल बताया।
WhatsApp Account in Review
WhatsApp Account in ReviewSource. Social Media
Updated on

WhatsApp Account Under Review: देश में पिछले दो दिनों से वॉट्सएप के लाखों अकाउंट ब्लॉक होने के कारण नया ही सिरदर्द हो गया है। कई लोग अब ये भी कहने लगे हैं कि जो संदेश वॉट्सएप की ओर से दिया जा रहा है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी प्राइवेसी का हनन कर जासूसी की जा रही है। अपने यूजर्स की उम्र की पुष्टि वाला फीचर जोड़ने की कवायद में वॉट्सएप ने कई अकाउंट सोमवार को ब्लॉक किए। उसके बाद ही यह बवाल शुरू हुआ।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, आईटी हब पुणे, नागपुर और नासिक समेत राज्यभर के कई डिजिटल यूजर्स, व्यापारी और आईटी प्रोफेशनल्स अचानक व्हाट्सएप अकाउंट 24 घंटे के लिए सेवा से बाहर होने के कारण खासे परेशान नजर आए।

प्राइवेसी और कंटेंट निगरानी पर गहराया विवाद

अकाउंट्स ब्लॉक होने के बाद मेटा ने परोक्ष रूप से संकेत दिए हैं कि वह भारतीय यूजर्स के इस मैसेजिंग प्लेट पर कंटेंट शेयरिंग गतिविधियों पर नजर रख सकता है। यूजर्स ने एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि उनके चालू अकाउंट्स को अचानक 'अंडर रिव्यू प्रोसेस' में डाल दिया गया और सेवाओं को 24 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को सफाई देते हुए मेटा ने कहा कि वह भारत में अपने नए फीचर का ट्रायल कर रहा है और इसका कोई अन्य गलत मकसद नहीं है।

डिटेल्स के लिए क्लिक करने को कहा

कंपनी के मैसेज के नीचे लिखा है कि इस समस्या के संबंध में और ज्यादा डिटेल्स देखें। साथ ही नीचे की तरफ लिखकर दिया है कि वॉट्सएप का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें। इसके बारे में डिटेल्स चेक करें।

वॉर्निंग मैसेज में क्या लिखा आ रहा है?

वॉट्सएप पर यूजर्स को एक मैसेज नजर आने लगा, जिसका स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। मैसेज में लिखा था कि अकाउंट का रिव्यू किया जा रहा है और तारीख 3 अगस्त 2026। आपके अकाउंट की एक्टिविटी और डिवाइस की जानकारी को चेक किया जा रहा है। वह कंपनी के नियमों का पालन करते हैं या नहीं, ये देखा जा रहा है। 24 घंटे के अंदर यूजर्स को जवाब दे दिया जाएगा।

WhatsApp Account in Review
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त

यूजर्स की बढ़ी परेशानी

वॉट्सएप यूजर्स ने अकाउंट ब्लॉक होने के बाद अपनी बात कंपनी तक पहुंचाने के लिए एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा। उनका वॉट्सएप अकाउंट अचानक से बंद कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि वह सिर्फ ऑफिशियल एप का ही इस्तेमाल करती है और उनका काम पूरी तरह से वॉट्सएप पर निर्भर है।

क्यों हो रहा है उम्र पुष्टि का परीक्षण?

मेटा की इकाई व्हाट्सएप ने स्पष्ट किया है कि वह भारत में यूजर्स की उम्र की पुष्टि के लिए नए तरीकों का परीक्षण कर रहा है। यह कदम डिजिटल व्यक्तिगत सूचना संरक्षण अधिनियम से जुड़े प्रावधानों समेत आगामी कानूनों के अनुपालन की तैयारी के तहत उठाया जा रहा है। कंपनी ने हालांकि कहा कि यह परीक्षण वैकल्पिक है।

Navbharat Live
navbharatlive.com