विकसित विदर्भ शिखर सम्मेलन 2026: नितिन गडकरी ने दिया AI अपनाने का मंत्र, विदर्भ बनेगा पावरहाउस

Viksit Vidarbha Summit 2026: नागपुर में आयोजित 'विकसित विदर्भ शिखर सम्मेलन 2026' में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विदर्भ के विकास के लिए 'ऑनलाइन आइडिया बैंक' और एआई (AI) तकनीक अपनाने पर जोर दिया।
Vidarbha Development Idea Bank
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में एसोचैम और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में विकसित विदर्भ शिखर सम्मेलन-2026 आयोजित हुआ।

  • क्षेत्र के विकास संबंधी सुझावों के लिए ऑनलाइन 'आइडिया बैंक' बनाने का प्रस्ताव रखा।

  • कृषि, खनन, डेयरी और सौर ऊर्जा में नई संभावनाएं तलाशने की बात कही।

  • AI के उपयोग से उत्पादकता और रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया।

Vidarbha Development Idea Bank: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विदर्भ के विकास को गति देने के लिए क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वे नागपुर में एसोचैम और महाराष्ट्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विकसित विदर्भ शिखर सम्मेलन-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। सम्मेलन में 'फार्म टू फ्यूल', 'वेज टू वेल्थ' और 'नवीकरणीय ऊर्जा' जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।

इनमें विदर्भ की विकास क्षमता और उभरते अवसरों पर चर्चा की गई। मंच पर महाराष्ट्र राज्य भार प्रेषण केंद्र के कार्यकारी निदेशक शशांक जावलेकर, एसोचैम की कृषि एवं संबद्ध व्यवसाय समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, एसोचैम महाराष्ट्र राज्य परिषद के अध्यक्ष मिलिंद हार्डिकर, एसोचैम विदर्भ चैप्टर के अध्यक्ष माधव लभे, डॉ. मोहन पांडे, सौरभ सन्याल, गैलेक्सी सोलर के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्यामल चटर्जी तथा पंकज महाजन उपस्थित थे।

इस दौरान विकसित विदर्भ 2026 स्मारिका का विमोचन किया गया। जनजातीय दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई आदिवासी व्यक्तित्वों को भी गडकरी के हाथों सम्मानित किया गया।

महाराष्ट्र का बनेगा अभिन्न अंग, हार्डिकर ने व्यक्त किया विश्वास

हार्डिकर ने विश्वास व्यक्त किया कि विदर्भ विकसित महाराष्ट्र राज्य का अभिन्न अंग बनेगा और इसके माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में योगदान देगा। सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श से विदर्भ की अप्रयुक्त क्षमताओं की पहचान करने, नए अवसरों का सृजन करने और क्षेत्र की विविधता एवं संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के लिए एक मजबूत मंच उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

चटर्जी ने विदर्भ की विकास क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिभागियों से विकसित विदर्भ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर योगदान देने का आह्वान किया और क्षेत्र में विकास की तेज गति की सराहना की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एसोचैम विदर्भ चैप्टर को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Vidarbha Development Idea Bank
नागपुर में 19 एकड़ पर बनेगा टेक्सटाइल पार्क और स्पोर्ट्स सिटी, 2016 से अटकी परियोजना को मिलेगी रफ्तार

विविध क्षेत्रों की उल्लेखनीय प्रगति

  • गडकरी ने कहा कि विदर्भ ने जल संसाधन, बिजली, परिवहन और संचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

  • उन्होंने एसोचैम से विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान करने और विदर्भ की विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यावहारिक समाधान विकसित करने का आग्रह किया।

  • कृषि, खनन, डेयरी और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कचरे से ऊर्जा और अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बिजली उत्पादन और मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण में सहायक ऊर्जा फसलों पर अनुसंधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

  • क्षेत्रीय विकास के लिए एक अभिनव दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए गडकरी ने विदर्भ के विकास से जुड़े सुझावों को साझा करने, उन पर चर्चा करने और उन्हें विकसित करने के लिए एक ऑनलाइन 'आइडिया बैंक' स्थापित करने का प्रस्ताव रखा,

  • उभरती प्रौद्योगिकियों के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने विदर्भ के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) अपनाने का आह्वान किया।