नागपुर विधान भवन विस्तार के लिए 80 मीटर सड़क होगी बंद, MSIDC ने जारी किया नया रूट मैप

Nagpur Vidhan Bhavan Expansion: विधान भवन विस्तार कार्य के लिए फॉरेस्ट ऑफिस चौक से RBI जाने वाला 80 मीटर मार्ग बंद रहेगा। एमएसआईडीसी ने जीरो माइल व शासकीय प्रेस होकर नए वैकल्पिक रूट तय किए हैं।
Nagpur Vidhan Bhavan Traffic Diversion
मनपा के ट्रेंगल प्लॉटप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Vidhan Bhavan Traffic Diversion: नागपुर विधान भवन के विस्तार कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए महानगरपालिका के त्रिकोणीय भूखंड ट्रेंगल प्लॉट से सटे मार्ग का 80 मीटर लंबा हिस्सा बंद करने का प्रस्ताव रखा गया है।

महाराष्ट्र राज्य अवसंरचना विकास निगम (MSIDC) ने स्पष्ट किया है कि निमर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को आवाजाही में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।

जीरो माइल से फॉरेस्ट ऑफिस चौक मार्ग पर यातायात हमेशा की तरह सामान्य रूप से जारी रहेगा। विधान भवन विस्तार के निर्माण कार्य के लिए केवल फॉरेस्ट ऑफिस चौक से आरबीआई की ओर जाने वाले 80 मीटर लंबे हिस्से को ही बंद करने का प्रस्ताव है। इस 80 मीटर के हिस्से को छोड़कर अन्य सभी मार्गो पर यातायात सुचारु रहेगा।

वाहनों के लिए डायवर्जन

जीरो माइल की ओर से आने वाले वाहन शासकीय मुद्रणालय के गेट के सामने वाले मार्ग से बीएसएनएल की ओर जाने वाला रास्ता खुला रहेगा। इस कारण जीरो माइल से बीएसएनएल की तरफ जाने वाले वाहन शासकीय प्रेस के सामने वाले रास्ते से होते हुए संविधान चौक और आरबीआई चौक की ओर आसानी से आ-जा सकेंगे।

भारतीय विद्या भवन से आरबीआई की दिशा में जाने वाले वाहन जीरो माइल, विधान भवन चौक से होते हुए आरबीआई चौक के रास्ते से आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSIDC) ने यह स्पष्ट किया है कि विस्तार कार्य के दौरान नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है और पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

Nagpur Vidhan Bhavan Traffic Diversion
नागपुर में शीत सत्र की तैयारियां शुरू, PWD ने निकाले 40 से ज्यादा टेंडर, चमकेगा विधान भवन और MLA हॉस्टल

यातायात सुरक्षा और संकेतकों के विशेष प्रबंध

एमएसआईडीसी और ट्रैफिक पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से नागरिकों की सहूलियत के लिए बंद मार्ग के आसपास और सभी डायवर्जन वाले कटों पर स्पष्ट साइनबोर्ड और दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही, व्यस्त घंटों में वाहनों की सुगम आवाजाही बनाए रखने और किसी भी प्रकार के जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों व होमगार्डों को तैनात किया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए दिए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com