

Nagpur Winter Session Preparation: महाराष्ट्र राज्य सरकार के सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग (PWD) के कार्यकारी अभियंता के माध्यम से शहर में बुनियादी ढांचे के विकास और रखरखाव के लिए एक बड़ी टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
ई-टेंडर नोटिस के तहत पंजीकृत ठेकेदारों से 40 से अधिक विभिन्न कार्यों के लिए ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की गई हैं। टेंडर में प्रस्तावित लगभग सभी कार्य शीत सत्र की पूर्व तैयारियों से जुड़ी होने के कारण अभी से हलचलें तेज होने की जानकारी सूत्रों ने दी।
शीत सत्र के दौरान सिटी में आने वाले मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकारी भवनों और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अभी से टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है।
यहां तक कि सभी कार्यों के लिए 8.44 लाख रुपये की समान लागत और 1 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इससे यह स्पष्ट है कि यह कार्य छोटे और मध्यम स्तर के ठेकेदारों के लिए लक्षित है।
कुल कार्यः 40 से अधिक
अनुमानित लागत प्रत्येक कार्य के लिए 8,44 लाख रुपये
समय सीमा 1 महीना (प्रत्येक कार्य के लिए)
टेंडर प्रकार: ऑनलाइन
यह टेंडर मुख्य रूप से सिटी के विभिन्न सरकारी भवनों, अस्पतालों, सड़को और कार्यालयों के मरम्मत, रंग-रोगन, प्लंबिंग और फर्शीकरण से जुड़ा है।
गेट टॉयलेट, पेटिंग, पॉलिशिंग, फर्श की मरम्मत और 'ग्राउंड फ्लोर' के विभिन्न कार्यालयों में सिविल वर्क।
पानी की टंकी की मरम्मत।
सचिवालय भवन, रवि भवन, डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय और पुलिस आवासों में प्लंबिंग, फर्श, खिड़कियों और दरवाजों की मरम्मत।
कृषि निदेशालय में अतिथि गृह का नवीनीकरण।
मेयो अस्पताल के पुराने और नए छात्रावासों में सिविल वर्क।
मेयो अस्पताल में सड़क प्रकाश व्यवस्था।
मेयो अस्पताल के लिए ड्रॉप शीट की खरीद।
नागपुर आवासीय कार्यालय' (ओल्ड मारिस कालेज) के पास पुलिस आवासों में फर्श की मरम्मत।
एमएलए हॉस्टल' में प्लंबिंग, फर्श, पेंटिंग और जॉइनरी का काम,
विग नंबर 2' के लिए बालकोन स्ट्रक्चरल और मिसलेनियस कार्य।
रवि नगर कॉलोनी में सभी सड़की और पानी की टंकियों की सफाई।
विधान भवन के पास 'न्यू हाउस क्रमांक 1 और 2' तथा आवासीय भवनों की मरम्मत।