- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vidarbha All Rounder Harsh Dubey Aims For Own Identity In Team India
विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे बोले- जडेजा का विकल्प नहीं, टीम इंडिया में बनानी है अलग पहचान
- Written By: रूपम सिंह
Nagpur Harsh Dubey News: अफगानिस्तान श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुने गए विदर्भ के ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने कहा कि वे किसी के विकल्प के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

हर्ष दुबे (फाइल फोटो, सोर्स: नवभारत)
Nagpur Harsh Dubey IPL Test Match: युवा स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर हर्ष दुबे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खुद की पहचान बनाना चाहते हैं और किसी अनुभवी सीनियर क्रिकेटर के ‘विकल्प’ के तौर पर नहीं पहचाने जाना चाहते। बाएं हाथ के स्पिनरों और बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सूची में सबसे होनहार ऑलराउंडरों में से एक विदर्भ के 23 वर्षीय क्रिकेटर दुबे को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और 3 मैच की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।
राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर ने संकेत दिया कि वे दुबे को भविष्य की संभावना के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मैच के लिए सिर्फ आराम दिया गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल सत्र पूरा करने के बाद नागपुर पहुंचने पर दुबे ने कहा, ‘इस मौके ने मुझे एक खिलाड़ी के तौर पर काफी आगे बढ़ने में मदद की है। मैं किसी की जगह लेने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। मैंने कड़ी मेहनत की है और मेरी यही मेहनत आज मुझे यहां तक लाई है। भविष्य के बारे में बहुत अधिक सोचने की जगह मेरा पूरा ध्यान इस बात पर है कि मुझे जब भी मौका मिले तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं।’
सम्बंधित ख़बरें
गोकुल गिते समर्थन देंगे या मैदान में ही बने रहेंगे? नासिक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक संशय बरकरार
Traffic Rules तोड़ने वाले 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक दिन में वसूला गया 13।84 लाख रुपये का जुर्माना
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
MMRDA का बड़ा दावा: मानसून में नहीं रुकेगी महा मुंबई मेट्रो, एआई तकनीक से निगरानी
मैं खुद पर अधिक दबाव नहीं डालना चाहता
तीनों प्रारूप में 95 मुकाबलों में अब तक 198 विकेट ले चुके दुबे ने कहा, ‘अभी मैं इस अंतरराष्ट्रीय मैच को किसी भी अन्य मैच की तरह ही ले रहा हूं। मैं खुद पर बहुत अधिक दबाव नहीं डालना चाहता। मैं बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना चाहता हूं और वही करते रहना चाहता हूं जो मेरे लिए हमेशा कारगर रहा है।’
बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी दुबे की मुख्य ताकत है जिससे उन्होंने 133 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं (जिनमें 9 बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट और 2 बार मैच में 10 या इससे अधिक विकेट लेने का कारनामा शामिल है) लेकिन दुबे बल्लेबाजी में भी माहिर हैं और अब तक 27 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 1,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में फ्लैट के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी: महानुभावपंथी भिक्षुकों से 51.39 लाख की ठगी, 3 आरोपियों पर मामला दर्ज
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9 अर्धशतक जड़ने वाले दुबे ने कहा, ‘मुझे बल्लेबाजी में बहुत मजा आता है और मैं एक ऑलराउंडर के तौर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं खुद को एक ऑलराउंडर के तौर पर देखता हूं क्योंकि मैंने हमेशा इसी तरह खेला है।’ मौजूदा सत्र में 8 आईपीएल मैच खेलने से दुबे को अपने खेल को और बेहतर बनाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे हमेशा टीम के लिए खेलें और जब भी टीम को जीतने में मदद करने की जरूरत हो तो अपना शतप्रतिशत दें।
Vidarbha all rounder harsh dubey aims for own identity in team india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, भीषण गर्मी में उमड़ा यात्रियों का सैलाब; 1.25 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर
Jun 09, 2026 | 10:50 PMगोकुल गिते समर्थन देंगे या मैदान में ही बने रहेंगे? नासिक विधान परिषद चुनाव में राजनीतिक संशय बरकरार
Jun 09, 2026 | 10:47 PMTraffic Rules तोड़ने वाले 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक दिन में वसूला गया 13।84 लाख रुपये का जुर्माना
Jun 09, 2026 | 10:46 PMमालिश करवाने के लिए हाथी ने बढ़ाया पैर, ‘बेबी हार्ट’ वाले मंगलम का वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
Jun 09, 2026 | 10:36 PMमनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Jun 09, 2026 | 10:31 PMपूरी दुनिया में गूंजा भारत का डंका! ग्लोबल कंस्ट्रक्शन ग्रोथ में भारत बना नंबर-2, अमेरिका को भी पछाड़ा
Jun 09, 2026 | 10:31 PMअधिक मास शिवरात्रि पर 27 साल बाद बन रहा है महासंयोग, भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा का मिलेगा दुगुना फल
Jun 09, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM












