- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Vadamba Road Accident Jabalpur Nagpur Highway Three Dead Bus Car Collision
नागपुर-जबलपुर NH 44 पर भीषण एक्सीडेंट, कार-बस में भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 3 की मौके पर मौत, कई घायल
Nagpur Jabalpur Highway Crash: नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर बुधवार दोपहर वडंबा परिसर में कार और ट्रैवल्स बस की आमने-सामने भिड़ंत में जबलपुर के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
- Written By: प्रिया जैस

वडंबा दुर्घटना में जबलपुर के 3 मृत (सौजन्य-नवभारत)
Vadamba Road Accident: नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे वडंबा परिसर में कार और ट्रैवल्स बस में हुई भीषण टक्कर में कार में सवार जबलपुर निवासी 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और कई बस यात्री भी घायल हुए है।
मृतकों में हाउस नं. 28, काटा शोरूम के पीछे, गोरखपुर रोड, जबलपुर निवासी कपिल मोहनलाल साहनी (50); तिलहेरी, जबलपुर निवासी अमित अनिल अग्रवाल (51) और भेड़ाघाट रोड, ग्रापं कुगबा, जबलपुर निवासी संदीप केदारनाथ सोनी (51) का समावेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही सत्यम ट्रैवल्स की बस क्र. एमपी 22/ जीजी 5822 और नागपुर से जबलपुर की ओर जा रही कार क्र. एमपी20/ जीए 0014 के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि कार चालक सामने से आ रहे एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा जिससे कार विपरीत लेन में चली गई और बस से सीधी टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक ने वाहन को बाजू में लेने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान बस सड़क किनारे खड़े ट्रक क्र. आरजे 11/ जीसी 6663 से टकरा गई।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
Pune Municipal Pension: रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशन मामलों के लिए PMC ने जारी किए नए निर्देश
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही देवलापार पुलिस और ओरिएंटल टोल प्लाजा खुमारी के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को देवलापार के ग्रामीण अस्पताल में भेजा और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात पुनः सुचारु किया। इस हादसे में बाइक सवार रूपचंद मारुति दीवटे (62) और शकुंतला रूपचंद दीवटे (54) दोनों काला फाटा, तह। पारशिवनी निवासी भी जख्मी हो गये।
यह भी पढ़ें – जेल जाएंगे, लाठी-गोली खाएंगे, 36 घंटे से सड़कों पर डटे किसान, जरांगे के आने से नागपुर में बढ़ा तनाव
ट्रैवल्स बस के घायल
इस हादसे में घायल होने वालों में बस चालक केवलारी, जिला सिवनी निवासी राजू कंचनलाल चौरसिया (35); घोघरी, जिला सिवनी निवासी संजय जुमनलाल मरसकोल्हे (21); दुर्गा चौक, लखनादौन निवासी बस कंडक्टर संजय रवि यादव (32); छपरा, जिला सिवनी निवासी संदीप टीकाराम करंगे (32); बिछुआ, जिला छिंदवाड़ा निवासी तलन सुजान सिंह (74); खुर्चीपार, तहसील केवलारी, जिला सिवनी निवासी सुनील अकालचंद कवरे (32); नागपुर निवासी शिवानी सोनू पंचेश्वर (24); झारखंड निवासी अब्दुल रफीक अब्दुल लतीफ (45); कटंगी, जिला बालाघाट निवासी धनंजय हीरामन चंदनबाटवे (45) और सुंदरगढ़, ओडिशा निवासी सितारा परवीन अजीम मंसूरी (55) का समावेश है।
घटना में घायल सभी लोगों को देवलापार ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को आगे के इलाज हेतु नागपुर रेफर किया गया है। देवलापार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।
Vadamba road accident jabalpur nagpur highway three dead bus car collision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी
May 06, 2026 | 05:01 PMKangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
May 06, 2026 | 04:47 PMरेलवे टिकटों का बड़ा खेल, विदेशी पर्यटक कोटे पर यात्रा कर रहे देशी यात्री, मध्य रेल ने शुरू की सख्त जांच
May 06, 2026 | 04:45 PMअंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 04:44 PMअहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
May 06, 2026 | 04:44 PMमुंबई के आजाद मैदान में 57 दिनों से डटे शिक्षाकर्मी, अब महिलाएं करेंगी सामूहिक मुंडन; सरकार को दी चेतावनी
May 06, 2026 | 04:42 PMअरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
May 06, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













