-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Urban Slum Youth On Target Of Maoists
Nagpur News: माओवादियों के टारगेट पर शहरी स्लम के युवा, ब्रेनवॉश कर गुरिल्ला आर्मी में भर्ती करने का प्रयास
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. माओवादियों को गड़चिरोली के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं का समर्थन मिलना बंद हो गया है. ज्यादातर युवक या तो पुलिस में भर्ती हो रहे हैं या अन्य सरकारी सेवाओं में जा रहे हैं. पुलिस ने प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पैठ भी बना ली है. इसीलिए अब माओवादी भयभीत है. नक्सलियों की गुरिल्ला आर्मी में लड़ाकू की भारी कमी हुई है. यही कारण है कि अब नक्सलियों ने शहरी भागों के स्लम में रहने वाले युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया है.
माओवादियों से जुड़े अर्बन नक्सली स्लम इलाकों में युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें शासन और प्रशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार कर रहे हैं. यह वाकई में चिंताजनक बात है. एंटी नक्सल ऑपरेशन के विशेष आईजी संदीप पाटिल ने मीडिया को बताया कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब युवाओं को नक्सल कैडर में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवा माओवादियों के झांसे में नहीं आ रहे हैं. यही कारण है कि अब माओवादियों की अर्बन सेल ने शहरी भागों में घुसपैठ बनाई है. मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक और गोंदिया में सक्रियता होने की जानकारी सामने आई है. पिछले दिनों पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के गोपनीय दस्तावेज जब्त किए थे.
इससे साफ पता चलता है कि नक्सल शहरी भागों में विशेषतौर पर स्लम इलाकों में सक्रिय हुए है. शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब युवाओं को निशाना बनाया जा रहा हैं. ऐसे युवक जो किसी न किसी वजह से सरकार या सरकारी मशीनरी से नाराज हैं. उन्हें बताया जा रहा है कि सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है. नागपुर के इंदोरा परिसर में भी अर्बन नक्सलियों की फौज सक्रिय होने की बात सामने आई है. इस इलाके में पहले भी नक्सल समर्थक सक्रिय रह चुके हैं.
सम्बंधित ख़बरें
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
युवाओं को न्याय की लड़ाई लड़ने का झांसा देकर ब्रेनवॉश किया जा रहा है. इन युवाओं को जंगल में लड़ाई लड़ने से लेकर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समन्वय बनाने के लिए नियुक्त किया जा रहा है. जंगल में असला-बारूद और स्वास्थ्य सेवाएं सहायता उपलब्ध करवाने का काम इन युवाओं से करवाया जाएगा. पाटिल ने कहा कि नकारात्मक मानसिकता वाले कमजोर युवाओं जल्दी इस तरह की गतिविधियों के लिए आकर्षित हो सकते हैं. जो सरकार के खिलाफ इन परिस्थितियों का फायदा उठाने का इरादा रखते हैं. इन नक्सली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस ने अब शहरी क्षेत्रों में सक्रिय नक्सल समर्थकों पर निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी है.
Urban slum youth on target of maoists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














