-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Unauthorized Construction On Government Land Fir Against Former Councilor Chaudhary And His Family
Nagpur News: फुटाला तालाब के निकट सरकारी जमीन पर अनधिकृत निर्माण, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी समेत परिवार के खिलाफ FIR
- Written By: आंचल लोखंडे
फुटाला के निकट पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय की भूमि पर कब्जा करके अवैध निर्माण के आरोप में गिट्टीखदान पुलिस ने पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, उनकी मां और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

फुटाला तालाब के निकट सरकारी जमीन पर अनधिकृत निर्माण। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: फुटाला के निकट पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय की भूमि पर कब्जा करके अवैध निर्माण के आरोप में गिट्टीखदान पुलिस ने पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, उनकी मां और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने प्रमोद कुमार विश्वासराव तायडे (53, वेलकम सोसाइटी) की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, फुटाला झील के समीप स्थित पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय को तेलंगखेड़ी की खसरा संख्या 20 की भूमि को सरकार द्वारा 16 अप्रैल 2005 को हस्तांतरित किया गया था। लेकिन कमलेश दिलीप चौधरी, मीना दिलीप चौधरी, मुकेश दिलीप चौधरी ने उस पर अतिक्रमण किया। उन्होंने वहां एक लॉन का निर्माण, आवासीय भवन और एक विवाह समारोह के लिए शुरू कर रखा था।
विरासत श्रेणी में आता है फुटाला
फुटाला विरासत श्रेणी में आता है और इस पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर इसे व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया है। बताया गया कि इसके लिए उन्होंने नागपुर महानगर पालिका से अनुमति भी नहीं ली थी। बता दें कि इस मुद्दे को लेकर समाजसेविका ज्वाला धोटे ने भी आंदोलन किया था और इस मुद्दे को शरह कांग्रेस के विकास ठाकरे ने कई बार उठाया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई
इस बीच, प्रमोद तायडे ने शिकायत की थी कि इससे विश्वविद्यालय की शिक्षा और शोध गतिविधियों में बाधा आ रही है। पुलिस ने महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन अधिनियम तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
इसके पुर्व भी मामला है दर्ज
बता दें कि इसके पूर्व भी गिट्टीखदान थानांतर्गत कांग्रेस पार्षद कमलेश चौधरी पर एक वृद्ध बिल्डर धंतोली निवासी प्रकाश खूबचंद जैन (70) की शिकायत पर जबरन उनकी जमीन कब्जा करने और उनके कर्मचारी से मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कमलेश के साथ मौजूद अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया था। मामला 2021 का है।
Unauthorized construction on government land fir against former councilor chaudhary and his family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














