Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज आधे शहर की जलापूर्ति खंडित, पेंच जलशुद्धिकरण केंद्र में 24 घंटे का शटडाउन

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 29, 2022 | 12:21 AM
Follow Us
Follow Us:

नागपुर. राजभवन (गवर्नर हाउस) स्थित 900 एमएम की बड़ी जलवाहिनी में बड़ा रिसाव शुरू हुआ है जिससे पानी की भारी क्षति हो रही है. यहां तक कि राजभवन से बोरियापुरा आ रही मुख्य जलवाहिनी पर फ्लो मीटर लगाया जाना है. इन दोनों कार्यों के लिए सुधार कार्य को 24 घंटे का समय लगने का अनुमान है.

अत: मंगलवार को पेंच जलशुद्धिकरण केंद्र में 24 घंटे का शटडाउन किया जा रहा है. इसलिए पेंच जलशुद्धिकरण केंद्र पर आश्रित मंगलवारी जोन, धंतोली जोन, गांधीबाग जोन, सतरंजीपुरा जोन और धरमपेठ जोन अंतर्गत बर्डी के हिस्से में मंगलवार को जलापूर्ति खंडित रहेगी. यह जानकारी मनपा की ओर से दी गई. बताया जाता है कि मनपा और ऑरेंज सिटी वाटर कम्पनी की ओर से मंगलवार की सुबह 10 बजे सुधार कार्य शुरू किया जाएगा.

टैंकर से जलापूर्ति संभव नहीं

पेंच जलशुद्धिकरण केंद्र में भी कुछ तकनीकी कार्य को पूरा किया जाना है. चूंकि जलशुद्धिकरण केंद्र को ही बंद रखा जाएगा, अत: केंद्र से टंकियों को होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी. प्रक्रिया के अनुसार टंकियों  से ही टैंकर में पानी भरकर नान नेटवर्क एरिया में जलापूर्ति की जाती है. मंगलवार को टंकियों की जलापूर्ति ही बंद रहने से टैंकर के माध्यम से भी जलापूर्ति संभव नहीं होने की जानकारी मनपा ने दी. 

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी

नागपुर में अवैध धंधों पर पुलिस-मनपा का ज्वाइंट एक्शन; स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में हटेंगे अतिक्रमण

नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा

सब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े

इस तरह बाधित होंगे क्षेत्र

मंगलवारी जोन :- राजभवन सदर, राजनगर, गोधनी, गोरेवाड़ा.

धंतोली जोन :- रेशमबाग टंकी, हनुमाननगर टंकी, वंजारीनगर टंकी.

गांधीबाग जोन :- सीताबर्डी, किला टंकी.

सतरंजीपुरा जोन :- बस्तरवारी टंकी, बोरियापुरा मुख्य जलवाहिनी, वाहन ठिकाना टंकी, बोरियापुरा टंकी.

धरमपेठ जोन :- राजभवन और बर्डी मुख्य जलवाहिनी पर आश्रित क्षेत्र.

Today half the citys water supply broken 24 hour shutdown at pench water purification center

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2022 | 12:21 AM

Topics:  

  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.