-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Tender Not Opened In The Name Of Blacklist High Court Issues Notice To Zp Ceo
ब्लैक लिस्ट के नाम पर नहीं खोला टेंडर, हाई कोर्ट ने ZP CEO को जारी किया नोटिस
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. जिला परिषद की ओर से हाल ही में विकास कार्यों को लेकर टेंडर निकाला गया. नियमों के अनुसार टेंडर में शामिल होने के बाद ब्लैक लिस्ट के नाम पर दस्तावेज ही खोले नहीं जाने का कारण देते हुए नानक कंस्ट्रक्शन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई.
याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अतुल चांदूरकर और न्यायाधीश वृषाली जोशी ने राज्य सरकार के जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग, जिला परिषद के सीईओ और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने के आदेश दिए. याचिकाकर्ता की ओर से अधि. अभय सांबरे और सरकार की ओर से सहायक सरकारी वकील एसएम घोडेस्वार ने पैरवी की.
याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि जिला परिषद और कार्यकारी अभियंता की ओर से टेंडर नोटिस जारी किया गया था जिसके अनुसार 10 अलग-अलग विकास कार्यों को शामिल किया गया था. याचिकाकर्ता ने इस टेंडर की प्रक्रिया में हिस्सा लिया.
सम्बंधित ख़बरें
केवल आपराधिक इतिहास के आधार पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता: शराब घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
जस्टिस विशाल मिश्रा कॉल मामले में भाजपा विधायक संजय पाठक ने मांगी माफी, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
नागपुर ड्रेनेज लाइन विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा कदम; मौके के मुआयने के लिए नियुक्त किया कोर्ट कमिश्नर
साइबर अपराधी पुलिस से ज्यादा तेज! MP हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के DGP को किया तलब
सरकार से निर्देशों का इंतजार
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता द्वारा भरे गए टेंडर को खोला ही नहीं गया. याचिकाकर्ता की कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के संदर्भ में राज्य सरकार से सुझाव मांगा गया था. राज्य सरकार की ओर से अब तक निर्देशों का इंतजार है जिससे टेंडर नहीं खोले जाने की जानकारी दी गई थी.
30 दिसंबर 2022 को राज्य सरकार की ओर से जिला परिषद के सीईओ को पत्र भेजा गया. इसमें कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के जिला परिषद के सुझावों को यथायोग्य करार दिया गया. लेकिन अब तक कंपनी को ब्लैक लिस्ट किए जाने के कोई आदेश जारी नहीं किए गए. यहां तक कि इस संदर्भ में याचिकाकर्ता को सुनवाई का मौका भी नहीं दिया गया है. सुनवाई के बाद अदालत ने नोटिस जारी किया. साथ ही अदालत ने टेंडर की अगली प्रक्रिया में वित्तीय बोली के टेंडर खोलने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी.
Tender not opened in the name of blacklist high court issues notice to zp ceo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोड़ा गोलीकांड पर सियासत तेज; पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक विक्रम सिंह नातीराजा लगाए गंभीर आरोप
Jul 18, 2026 | 12:11 PMYRKKH Spoiler: अभिरा को हराने के लिए संजय ने चली नई चाल, दिशा का मिस्कैरज लाएगा नया ट्विस्ट
Jul 18, 2026 | 12:07 PMमहाराष्ट्र में 6.11 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य, नदी जोड़ परियोजनाओं पर फडणवीस की सख्त समीक्षा
Jul 18, 2026 | 12:06 PMExplainer: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ विक्रम-1, बना देश का पहला निजी रॉकेट
Jul 18, 2026 | 12:06 PMडॉक्टरों की कमी होगी दूर! मेडिकल शिक्षा के विस्तार की 10 बड़ी बातें तस्वीरों में
Jul 18, 2026 | 12:05 PMLalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
Jul 18, 2026 | 12:02 PMउज्जैन: ‘नायब तहसीलदार बोल रहा हूं’ इतना कहते ही शुरू हुआ साइबर ठगी का खेल सरकारी व्हाट्सऐप ग्रुप तक फैला जाल
Jul 18, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














