-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Swapna Niketan Will Be Completed Soon In Nagpur
नागपुर में जल्द पूरा होगा ‘स्वप्न निकेतन’, मनपा आयुक्त ने झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण
- Written By: आकाश मसने
नागपुर महानगरपालिका के झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मौजा वांजरा, कामठी रोड पर निर्मित किए जा रहे 'स्वप्न निकेतन' का काम जल्द पूरा हो जाएगा...

मनपा आयुक्त ने किया स्वप्न निकेतन प्रोजेक्ट का निरीक्षण
नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मौजा वांजरा, कामठी रोड पर निर्मित किए जा रहे ‘स्वप्न निकेतन’ परियोजना का मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मकान का कब्जा जल्द मिलेगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सभी बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति पर ध्यान देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
स्वप्न निकेतन प्रोजेक्ट के तहत 480 फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 1 बीएचके फ्लैट्स हैं। इसकी कुल लागत 11,51,845 रुपये है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 2,50,000 रुपये की सब्सिडी दी है। वर्तमान में प्रोजेक्ट अंतिम चरण में है।
स्वप्न निकेतन निरीक्षण के दौरान शनिवार को मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. चौधरी के साथ अधीक्षक अभियंता मनोज तालेवार, सहायक निदेशक नगर रचना ऋतुराज जाधव, कार्यकारी अभियंता सुनील उइके, राजेंद्र राठौड़, गौरव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
हीरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी कपिल लोनारे गिरफ्तार; हुडकेश्वर पुलिस की कार्रवाई
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: CRPC की धारा 91 के तहत पुलिस आरोपी को दस्तावेज पेश करने का नोटिस नहीं दे सकती
बुनियादी सुविधाओें जल्द पूरा करने के निर्देश
आयुक्त ने ‘सैंपल फ्लैट’ समेत पूरे प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और बिजली कनेक्शन, पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत पीली नदी के तट पर एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस परियोजना से केवल उपचारित पानी का उपयोग शौचालय के फ्लशिंग और भूनिर्माण के लिए किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक इमारत पर एक अलग टैंक तैयार किया गया है। सनी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से प्रोजेक्ट के पास नदी पर सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। डॉ. चौधरी ने इस कार्य को मार्च माह से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
इस तरह रहेगी परियोजना
स्वप्न निकेतन परियोजना में उद्यान, कम्युनिटी हॉल, लॉबी, लिफ्ट, जलापूर्ति पंप की स्थापना, बिजली पैदा करने के लिए सोलर पैनल, सौर ऊर्जा के माध्यम से गर्म पानी की सुविधा, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सुविधा समेत जल निकासी सुविधा मौजूद है। मनपा आयुक्त ने प्रोजेक्ट पर हो रहे काम पर संतोष जताया। उन्होंने कार्य पूर्ण करने तथा जिन व्यक्तियों को आवास आवंटित किये गये हैं उनकी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
Swapna niketan will be completed soon in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विदर्भ साहित्य परिषद की अभंग लेखन प्रतियोगिता, श्रेष्ठ रचनाओं को मिलेगा ऑनलाइन संकलन में स्थान
Jul 10, 2026 | 07:30 PMभोपाल: वकील ने की हैवानियत की सभी हदें पार, 14 साल की नहाती बच्ची का बनाया वीडियो; ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
Jul 10, 2026 | 07:26 PMपालघर और भिवंडी में शुरू होगा ट्रॉमा केयर अस्पताल, विधायक रविंद्र फाटक के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का जवाब
Jul 10, 2026 | 07:22 PMयवतमाल में सुरक्षित कृषि की पहल, कृषि विभाग ने शुरू किया छिड़काव जागरूकता अभियान
Jul 10, 2026 | 07:20 PMफारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
Jul 10, 2026 | 07:11 PMकार्य में लापरवाही पर डिंडौरी नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई; 8 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Jul 10, 2026 | 07:05 PMकौन हैं 32 साल के नीरज सिन्हा? जिन्हें BJP ने बांकीपुर से बनाया प्रत्याशी, अभिषेक की जगह लड़ेंगे चुनाव
Jul 10, 2026 | 07:04 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














