- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Survey In Shell System To Prevent Rail Accidents Informed By Nagpur Drm Vinayak Garg
Nagpur News: रेल दुर्घटनाएं रोकने के लिए ‘शेल सिस्टम’ का सर्वे अंतिम चरण में, DRM विनायक गर्ग ने दी जानकारी
रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विकसित कवच सुरक्षा प्रणाली को 10,000 रेल इंजनों में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए इंजनों के साथ रेलवे ट्रैक को भी अपग्रेड करना पड़ता है।
- Written By: आंचल लोखंडे

रेल दुर्घटनाएं रोकने के लिए 'शेल सिस्टम' में सर्वे।
नागपुर: रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विकसित कवच सुरक्षा प्रणाली को 10,000 रेल इंजनों में स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। मध्य रेल और दक्षिण पूर्व मध्य रेल के नागपुर मंडलों में इसके लिए जरूरी सर्वे का काम इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। यह जानकारी मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक विनायक गर्ग ने दी।
इस दौरान उपस्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने यही बात दोहराई। डीआरएम गर्ग ने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके लिए इंजनों के साथ रेलवे ट्रैक को भी अपग्रेड करना पड़ता है।
रेल मंत्री पहले ही बता चुके हैं कि 2030 तक भारतीय रेल के लगभग सभी इंजनों को कवच प्रणाली से कवर करने का लक्ष्य है। उम्मीद है कि जल्द ही नागपुर में भी यह काम शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विश्वविद्यालय में BJYM का हंगामा: कुलगुरु ने दी सफाई, बोलीं-चर्चा को तैयार थी, आंदोलनकारियों ने नहीं…
संजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
खुदाई में टूटी बिजली केबल, NHAI की लापरवाही से नागपुर अंधेरे में; 22 हजार उपभोक्ता प्रभावित
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
15 स्टेशन होंगे योजना के तहत पुनर्विकसित
गोधनी महत्वपूर्ण स्टेशन अमृत भारत स्टेशन को लेकर डीआरएम गर्ग ने बताया कि नागपुर मंडल में 15 स्टेशनों को इस योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है। इनमें से 3 स्टेशनों पुलगांव, जुन्नारदेव और घोड़ाडोंगरी का काम फरवरी या मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
हमारा लक्ष्य है कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसमें गोधनी स्टेशन को भी पुनर्विकसित किया जा रहा है। किन्हीं अड़चनों के चलते यहां काम देरी से शुरू हुआ लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि यह एक महत्वपूर्ण स्टेशन है जो भविष्य में काफी उपयोगी साबित होने वाला है।
स्टेशन के ट्रैफिक सिस्टम पर भारी दबाव
डीआरएम गर्ग ने कहा कि रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत जारी निर्माण कार्य के चलते स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए जगह कम हो रही है। विशेषकर पार्किंग या वाहनों के आवाजाही क्षेत्र में परेशानी बढ़ी है। यह कहने में कोई दो राय नहीं कि स्टेशन परिसर में ट्रैफिक सिस्टम पर भारी दबाव है।
हमारा प्रयास है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो। हालांकि यह भी सच है कि आने वाले एक वर्ष में लोगों के लिए स्टेशन काफी अधिक सुविधाजनक साबित होगा।
Survey in shell system to prevent rail accidents informed by nagpur drm vinayak garg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर विश्वविद्यालय में BJYM का हंगामा: कुलगुरु ने दी सफाई, बोलीं-चर्चा को तैयार थी, आंदोलनकारियों ने नहीं…
May 19, 2026 | 04:00 PMमहाराष्ट्र MLC चुनाव: महायुति में मचा घमासान! पुणे और कोंकण की सीटों को लेकर भाजपा-NCP और शिंदे में खींचतान
May 19, 2026 | 03:53 PMबांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया
May 19, 2026 | 03:51 PMPapaya Leaves Benefits: डेंगू ही नहीं, कई और मामलों के लिए पपीते के पत्ते हैं ‘संजीवनी बूटी’, आज़मा कर देखिए
May 19, 2026 | 03:39 PM‘औरत ही औरत की दुश्मन’, ट्विशा शर्मा मौत मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का रिटायर्ड जज गिरिबाला पर वार
May 19, 2026 | 03:35 PMMP News: 20 मई को निजी मेडिकल स्टोर्स पर ताला, केमिस्ट करेंगे हड़ताल; आपातकाल के लिए यहाँ मिलेंगी दवाएं
May 19, 2026 | 03:12 PMभीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल
May 19, 2026 | 03:10 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














