

Orange City Entertainment: ऑरेंज सिटी में इन दिनों हंसी के ठहाकों की गूंज कुछ ज्यादा ही सुनाई दे रही है। शहर में स्टैंड-अप कॉमेडी की लोकप्रियता लगातार नए आयाम छू रही है, क्योंकि काम के तनाव से दूर सुकून और मनोरंजन के पल तलाश रहे नागपुरकर अब लाइव परफॉर्मेंस की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। हाउसफुल शो, नए वेन्यू और जाने-माने कलाकारों के व्यस्त कार्यक्रमों से नागपुर का कॉमेडी सीन इन दिनों बेहद गुलजार है।
वीकेंड की मस्ती और रिलैक्स का नया ठिकाना
वीकेंड की सैर हो या कामकाजी हफ्ते के बाद की सुहानी शाम, स्टैंड-अप कॉमेडी नागपुर के युवाओं और परिवारों के लिए स्ट्रेस बस्टर बनती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में इस कला ने शहर में अपनी गहरी जड़ें जमाई हैं।
अब न सिर्फ बड़े कलाकार बल्कि उभरते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन भी शहर के कैफे, पब और कल्वरल सेंटर्स पर दर्शकों की भारी भीड़ जुटा रहे हैं। इस लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह इसकी सहजता और आम जिंदगी से जुड़ाव है।
ऑफिस के किस्से, घर-परिवार की नोक-झोंक, सोशल मीडिया की आदतें और रोजमर्रा के संघर्ष, ये सभी ऐसी बातें हैं जिनसे हर दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता है।
मैंने पिछले साल दोस्तों के साथ स्टैंड-अप कॉमेडी शो देखना शुरू किया था, और अब यह हमारा पसंदीदा वीकेंड प्लान बन गया है। अजनबियों से भरे कमरे में खुलकर हंसने और कुछ घंटों के लिए काम के तनाव से दूर रहने में एक अलग ही ताजगी मिलती है।'
सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हदेश पारशिवनीकर का अनुभव कुछ ऐसा ही है। वे कहते हैं। 'मुझे पहले लगता था कि स्टैंड-अप कॉमेडी सिर्फ ऑनलाइन ही अच्छी लगती है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से शो का हिस्सा बनना पूरी तरह अलग अनुभव है। लाइव शो बेहद इंटरैक्टिव और यादगार होते हैं।'
इस महीने शहर में देश के जाने-माने कलाकारों के कई बेहतरीन स्टैंड-अप कॉमेडी शो होने जा रहे हैं, जो शहरवासियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं।
10 अक्टूबर को
गीतकार, लेखक, स्टैंड-अप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर अपने नए सोलो टूर 'लव, डेथ एंड केचप' के तहत डार्क ह्यूमर, पर्सनल कहानियों और रोजमर्रा की चिताओं पर मजेदार कटाक्ष पेश करेंगे।
25 अक्टूबर को
25 अक्टूबर को 'इंडियाज गॉट लेटेंट' फेम शेरोन वर्मा रोजमर्रा के अनुभवों और भारतीय परिवारों के परिवेश पर आधारित एक शानदार सोलो स्टैंड-अप एक्ट लेकर मंच पर उतरेंगे।
बड़े कलाकारों के अलावा नागपुर के स्थानीय कलाकारों के लिए भी शहर में मंचों की कोई कमी नहीं है।
यह क्लब सिटी के स्टैंड-अप सीन का मुख्य केंद्र बन चुका है। यहां 'द सैटरडे लाइनअप', फ्रेश ह्यूमर आवर और शुभम पुजारी जैसे कलाकारों के सोलो शोज जैसे 9 अक्टूबर को 'रॉक बॉटम नियमित रूप से आयोजित होते हैं।
'रूह एंड रोस्ट कॉफी हाउस' और 'द राइज एंड ग्राइंड जैसे लोकप्रिय कैफे में 'परिवार पे वार' जैसे खास स्टैंड-अप इवेंट्स ने शहर की शामों में रंग जमा रखा है।
स्वाति पाल नवभारत।