नागपुर में 12 साल बाद SRPF का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ! 2200 जवान और अधिकारी दिखा रहे हैं 18 खेलों में दम

SRPF Sports Competition: नागपुर में SRPF की 34वीं अंतर-समूह खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। 12 साल बाद आयोजित इस महाकुंभ में महाराष्ट्र के 2200 प्रतिभागी 18 खेलों में 700 से अधिक पदकों के लिए भिड़ रहे हैं।
Maharashtra Police Sports Meet
पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर में एसआरपीएफ की 34वीं वार्षिक अंतर-समूह खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।

  • प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक समूह क्रमांक 4 के परिसर में आयोजित की जा रही है।

  • महाराष्ट्र के 18 एसआरपीएफ समूहों से 2,200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

  • एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, तैराकी और मार्शल आर्ट सहित 18 खेल विधाएं शामिल हैं।

Maharashtra Police Sports Meet: नागपुर स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) की 34वीं वार्षिक अंतर-समूह खेल प्रतियोगिता के तहत गट क्रमांक 4.नागपुर के परिसर में 31 अक्टूबर तक आयोजित इस सबसे बड़े खेल महोत्सव में 2200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को शहर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील के हाथों उद्‌घाटन समारोह संपन्न हुआ।

वहीं, 31 अक्टूबर को शाम 4 बजे होने वाले समापन समारोह में अपर पोलीस महासंचालक राजकुमार व्हटकर उपस्थित रहेंगे। पुलिस बल की यह प्रतियोगिता 12 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद इस मैदान पर खेली जार ही है। इस प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ में महाराष्ट्र भर से एसआरपीएफ के 18 विभिन्न समूहों के कुल 2,200 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इनमें 1800 ऊर्जावान खिलाड़ी, 200 वरिष्ठ अधिकारी और 130 निष्पक्ष तकनीकी पंच शामिल हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों और जवानों के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना, शारीरिक अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

18 खेलों में दिखा रहे हुनर

महाकुंभ में महाराष्ट्र राज्य के खिलाड़ियों ने कौशल प्रदर्शन के लिए कुल 18 विभिन्न रोमांचक खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल, हाकी, वालीबाल, बास्केटबाल, हैंडबाल, बाक्सिंग, कुश्ती, ज्यूडो, तैराकी, क्रॉस-कंट्री, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बाडीविल्डिंग, कुशु और तायक्वांडो प्रमुख हैं। विजेताओं को सम्मानित करने के लिए विभिन्न खेल श्रेणियों में कुल 7 प्रतिष्ठित ट्रॉफियां और 700 से अधिक पदक दांव पर है।

Maharashtra Police Sports Meet
अधिवेशन के करोड़ों बचाकर सूखाग्रस्त किसानों को दो, नागपुर शीतकालीन सत्र रद्द करने की जनमंच की बड़ी मांग

खासतौर पर तैयार किये मैदान

प्रतियोगिता परिसर में कई विशेष खेल स्थल तैयार किए गए हैं। मैदान-1 पर एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल, मैदान-2 पर फुटबाल और थ्रो इवेंट्स; जबकि मंगलम हाल में कुस्ती, ज्युडो, वुशू, तायक्वांडो और वेटलिफ्टिंग जैसे मुकाबले आयोजित हो रहे हैं।

इसके अलावा हाकी के लिए जिला परिषद स्कूल मैदान का चयन किया गया है। नागपुर परिक्षेत्र के विशेष पोलीस महानिरीक्षक निसार तांबोली के मार्गदर्शन में समादेशक बच्चन सिंह और उनकी पूरी टीम इस आयोजन के सफलतार्थ प्रयासरत हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com