SpiceJet की फ्लाइट में यात्री की हार्ट अटैक से मौत, विमान की नागपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप
Nagpur Medical Emergency Flight: स्पाइसजेट फ्लाइट में 60 वर्षीय यात्री की हार्ट अटैक से मौत। मेडिकल इमरजेंसी के चलते नागपुर में विमान की आपात लैंडिंग, लेकिन जान नहीं बच सकी।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर एयरपोर्ट, स्पाइसजेट इमरजेंसी( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nagpur Airport Passenger Death: नागपुर गोरखपुर से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 60 वर्षीय यात्री की हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक ) से मौत हो गई। इस मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया, लेकिन यात्री को बचाया नहीं जा सका।
मृतक की पहचान गोरखपुर निवासी सुमन कुमार चौधरी (60) के रूप में हुई, वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्पाइसजेट फ्लाइट (एसजी-555) में सीट नंबर बी-6 पर यात्रा कर रहे थे। सोमवार रात करीब 8 बजे विमान ने गोरखपुर से उड़ान भरी थी। सफर के दौरान अचानक चौधरी की तबीयत बिगड़ी और वे बेहोश हो गए।
क्रू मेंबर्स ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए पायलट ने नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
AI में महाराष्ट्र बनेगा नंबर-1, महा AI से प्रशासनिक कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ाने की चल रही तैयारी
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
रात करीब 10 बजे विमान नागपुर एयरपोर्ट पर उतरा। रनवे पर पहले से मौजूद डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कानूनी प्रक्रिया के लिए शव को शासकीय मेडिकल अस्पताल भेजा गया।
3 घंटे तक विमान में कैद रहे 162 यात्री
इस दुखद घटना के बीच विमान में सवार अन्य 162 यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों को काफी देर तक यह नहीं बताया गया कि विमान को नागपुर क्यों डायवर्ट किया गया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में कर्मचारियों की हड़ताल, OPS समेत 18 मांगों पर कामकाज ठप; सरकार पर बढ़ा दबाव
लैंडिंग के बाद करीब 3 घंटे तक यात्रियों को विमान के भीतर ही रखा गया। इस दौरान उन्हें पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। गर्मी और बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण भूखे-प्यासे यात्रियों का सब्र टूट गया और उन्होंने विमान के भीतर ही एयरलाइंस प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संताप व्यक्त किया।
