भंडारा में बिजली चोरों पर महावितरण का शिकंजा; साल भर में पकड़ी 246 चोरियां, 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Bhandara Illegal Connection: भंडारा जिले में महावितरण ने साल भर में 246 बिजली चोरियां पकड़ी हैं। विभाग ने ₹2.32 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली की और जुर्माना न भरने वाले 11 दोषियों पर आपराधिक केस दर्ज कराया।
bandra-509
Published on
Updated on

Bhandara Mahavitaran News: ग्राहकों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महावितरण ने कमर कस ली है। भंडारा जिले में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पिछले एक साल अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान 246 स्थानों पर सीधी बिजली चोरी उजागर हुई है। महावितरण के उड़न दस्ते की इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

महावितरण के सुरक्षा एवं प्रवर्तन विभाग ने साल भर में जिले के कुल 822 संदिग्ध बिजली कनेक्शनों की गहन जांच की। इस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसमें 246 ग्राहकों की ओर से सीधे तौर पर बिजली चोरी की पुष्टि हुई।

इन दोषियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है। इस सीधी चोरी के मामलों में कुल 142।70 लाख 1 करोड़ 42 लाख रुपये का जुर्माना और मूल्यांकन किया गया था।

सीधी बिजली चोरी के अलावा, विभाग ने धारा 126 और अन्य 134 मामलों में बिजली के उपयोग में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई। महावितरण को वसूली के मामले में भी जिले में बड़ी सफलता मिली है।

कुल निर्धारित राशि में से 2,32,06,000 रुपये की रिकॉर्ड राशि संबंधित ग्राहकों से वसूल कर ली गई है। जिन ग्राहकों ने चोरी की राशि और जुर्माना भरने में टालमटोल की, ऐसे 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में बिजली चोरी के फौजदारी मामले दर्ज किए गए हैं।

जिले का साल भर के आंकड़े लाख में कुल जांच कनेक्शन 822 बिजली चोरी 246 चोरी की राशि 142 बिजली अनियमितता 134 अनियमितता की राशि 90 वसूली 232

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com