वोटर ID छीन लो, लेकिन किसी का बाप तो मत छीनो, नागपुर SIR की चौंकाने वाली चूक

Nagpur SIR Voter List Error: नागपुर मतदाता सूची (SIR) में भारी गड़बड़ी सामने आई है। एक मतदाता का आईडी नंबर और पिता का नाम दूसरे को दे दिया गया, बीएलओ का फोन स्विच ऑफ है।
Voter ID Card Blunder Nagpur
SIR (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर जिले में SIR के बाद मतदाता सूची में गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

  • शिकायत के मुताबिक, संजय शर्मा का EPIC नंबर दूसरे मतदाता सुनील ईश्वर टेंभरे के रिकॉर्ड में दर्ज है।

  • टेंभरे के पिता के नाम की जगह संजय शर्मा के पिता राधेश्याम शर्मा का नाम दर्ज होने का आरोप है।

  • शिकायतकर्ता का कहना है कि BLO को फोन करने पर नंबर स्विच ऑफ आ रहा है।

  • संजय शर्मा ने त्रुटि सुधारने और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Voter ID Card Blunder Nagpur: नागपुर  जिले में हुए SIR में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। कहीं नाम गलत, कहीं पिता का नाम गलत तो कहीं और कुछ लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें मूल मतदाता का आईडी नंबर तक दूसरे को दे दिया गया और उनके पिता का नाम भी दूसरे मतदाता को दिया गया है।

अब जब सुधार के लिए बीएलओ को फोन लगाया जा रहा है तो वह स्विच ऑफ आ रहा है। परेशान मतदाता ने तो गुहार तक लगाई है कि 'भले ही वोटर आईडी छीन लो लेकिन किसी का बाप तो मत छीनो।' जिला प्रशासन भले ही यह दावा कर रहा हो कि बीएलओज ने घर-घर जाकर अपना कर्तव्य निभाया है लेकिन यह दावा खोखला है।

अधिकतर मतदाताओं के घरों पर कोई बीएलओ पहुंचा ही नहीं। प्रक्रिया के दौरान यहां उल्टी गंगा बही। बीएलओ मतदाताओं के पास आने की बजाय जागरूक मतदाता ही बीएलओ को खोजते नजर आए थे। और अब जो सूची जारी हुई है उसकी हास्यास्पद व गंभीर गलतियां जागरूक मतदाताओं को मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं।

मतदान केंद्र में मतदाता सुनील टेंभरे के पिता राधेश्याम शर्मा

मामला पूर्व नागपुर जिले के मतदान केंद्र प्रियदर्शिनी नागपुर पब्लिक स्कूल, ओल्ड बगड़गंज, रूम नंबर 5 का है। इस केंद्र में मतदाता संजय शर्मा, पिता राधेश्याम शर्मा, उम्र-57 ने बताया कि उनका इपिक नंबर YGR 6300453 है। भाग संख्या व भाग का नाम 276-ओल्ड बगड़गंज और भाग मतदाता क्रमांक 257 है।

यहां तक तो सब ठीक है लेकिन इसी मतदान केंद्र में मतदाता सुनील ईश्वर टेंभरे जिनका मतदाता क्रमांक 164 है, के पिता का नाम 'राधेश्याम शर्मा' कर दिया गया है जो संजय के पिता हैं।

इतना ही नहीं, उन्हें संजय का इपिक नंबर YGR 6300453 ही दिया गया है। संजय शर्मा ने बताया, 'मतलब मेरा इपिक नंबर बीएलओ की घोर लापरवाही के कारण टेंभरे को दिया गया और उनके पिता के नाम की जगह मेरे पिता का नाम लिखा गया है।

Voter ID Card Blunder Nagpur
सुप्रीम कोर्ट पर मोर्चा निकालना असंवैधानिक, सीएम फडणवीस ने विपक्ष पर साधा निशाना

कुमार आशीर्वाद ने BLO को जिम्मेदारी दिए थे

शर्मा ने बताया कि गलतियों के बारे में जवाब जानने के लिए बीएलओ को लगातार फोन कर रहे हैं लेकिन फोन स्विच ऑफ आ रहा है। जिला चुनाव अधिकारी कुमार आशीर्वाद ने बीएलओज को पूरी गंभीरता जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिये थे लेकिन यहां तो बीएलओ ने फोन ही बंद कर रखा है।

इस तरह की गंभीर गलतियों के सुधार के लिए लोग किससे संपर्क करें? सवाल यह भी कि बीएलओ की गलतियों के लिए दोबारा मतदाताओं को फिर सुधार प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

समय तो बर्बाद हो ही रहा है वहीं मानसिक परेशानी अलग से झेलनी पड़ रही है। उन्होंने ऐसे लापरवाह बीएलओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com