-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Serious Patients Referred Directly To The Medical 10 Patients Coming Every Day From Private Hospitals
गंभीर हुए मरीज सीधे मेडिकल में रेफर; प्राइवेट अस्पतालों से हर दिन आ रहे 10 पेशेंट
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तबीयत गंभीर होने के बाद डॉक्टर हाथ खड़े कर देते हैं. इस हालत में मरीजों को सीधे मेडिकल में रेफर किया जाता है. इन मरीजों को एम्बुलेंस से उतारते ही वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है, जबकि मेडिकल में सभी मरीजों को वेंटिलेटर मिलना मुश्किल हो रहा है. हर दिन करीब गंभीर 10 मरीज मेडिकल रेफर किए जा रहे हैं.
सिटी में प्राइवेट अस्पतालों की कमी नहीं है. साथ ही यहां उपचार भी अच्छा होता है लेकिन जब मरीज की तबीयत गंभीर हो जाती है तो उसे मेडिकल में रेफर किए जाने का चलन बढ़ गया है. दरअसल मरीज की तबीयत गंभीर होने के बाद डॉक्टरों द्वारा परिजनों की योग्य तरीके से काउंसलिंग करने की बजाय उन्हें अन्य जगह ले जाने की सलाह दी जाती है. इनमें वृद्ध मरीजों की संख्या अधिक बताई जा रही है. प्राइवेट अस्पतालों में मरीज के इलाज का बिल जैसे-जैसे बढ़ने लगता है, वैसे-वैसे मरीज को रेफर करने के लिए दबाव बनाया जाता है.
नाराजगी का सामना कर रहे डॉक्टर
मेडिकल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पिछले सप्ताहभर में हर दिन 10 मरीज गंभीर अवस्था में आए. यानी सप्ताहभर के भीतर करीब 70 से अधिक मरीजों को रेफर किया गया. सभी मरीजों को वेंटिलेटर की जरूरत थी. मेडिकल में पहले से ही मरीजों की भीड़ है. इस हालत में सभी गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर मिल पाना संभव नहीं होता. इस हालत में परिजनों की नाराजगी का सामना डॉक्टरों को करना पड़ रहा है. मेडिकल में पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से एमआरआई जांच बंद है. गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में एमआरआई की जांच के लिए भेजना जान जोखिम में डालने जैसा हो जाता है. यही वजह है कि डॉक्टरों के सामने दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं. प्राइवेट से आने वाले मरीज पहले ही गंभीर अवस्था में होते हैं. उन्हें आईसीयू में ही भर्ती करना आवश्यक होता है. पहले ही लाखों रुपये खर्च कर चुके परिजन और अधिक खर्च के लिए तैयार भी नहीं होते.
सम्बंधित ख़बरें
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
मेयो से भी भेज रहे
प्राइवेट अस्पतालों से तो मरीज आ ही रहे हैं, साथ ही मेयो से भी मरीजों को रेफर किए जाने की संख्या बढ़ने लगी है. मेयो में मस्तिष्क रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग नहीं हैं. इस हालत में उक्त बीमारियों के मरीजों को भी मेडिकल में रेफर किया जा रहा है. कई बार तो एम्बुलेंस वाले मरीजों को कैजुअल्टी के सामने लाकर छोड़ देते हैं. परिजन भर्ती करने के लिए चक्कर लगाते रहते हैं. नियमानुसार यदि संबंधी पैथी का विभाग या डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने पर कॉल कर मेडिकल या सुपर से बुलाया जाता है. लेकिन सीधे मेडिकल के लिए रेफर किये जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है.
Serious patients referred directly to the medical 10 patients coming every day from private hospitals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज
Jul 01, 2026 | 05:32 PMमुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
Jul 01, 2026 | 05:31 PMLock Upp 2: ‘मैं 24 घंटे सामने नहीं बैठ सकती’, गोविंदा के धोखे पर सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा
Jul 01, 2026 | 05:27 PMअकोला में बरसात में डायरिया से बचाव पर जोर, 16 जून से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान
Jul 01, 2026 | 05:24 PMमानसून के लिए PMRDA की आपदा टीम मुस्तैद, बाढ़-भूस्खलन से निपटने को 60 जवान तैनात
Jul 01, 2026 | 05:21 PMअकोला मनपा में आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज, चार स्वतंत्र टीमें 24×7 रहेंगी तैनात
Jul 01, 2026 | 05:14 PMGanesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
Jul 01, 2026 | 05:09 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM













