Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्कूल का स्लैब गिरा, गार्ड की मौत, वानाडोंगरी की घटना, मलबा हटाने में लगे 3 घंटे

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 30, 2023 | 06:00 AM
Follow Us
Follow Us:

हिंगणा. नगर में शनिवार को एसओएस स्कूल के प्रवेश द्वार पर बरामदे का स्लैब अचानक गिरने से एक सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के 3 घंटे बाद जेसीबी से मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला जा सका. घटना सुबह 11 बजे की बताई गई. मृतक की पहचान रवींद्र कामेश्वर उमरेडकर (49) निवासी किन्ही धानोली के रूप में हुई. वह कई वर्षों से स्कूल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था.

वह प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी सुबह 7 बजे ड्यूटी पर आया था. रोज की तरह सुरक्षा गार्ड उमरेडकर मुख्यगेट के सामने कुर्सी डालकर ड्यूटी करने लगा. इसी दौरान अचानक स्लैब का हिस्सा गिरा और वह मलबे की चपेट में आ गया. जैसे ही आसपास लोगों को घटना की जानकारी लगी वे तुरंत मौके पर पहुंचे और गार्ड को निकालने की कोशिश की लेकिन सभी असफल रहे. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगी.

मौके पर पहुंची 2 जेसीबी ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद रवींद्र के शव को निकाला. उसे तुरंत शालिनी मेघे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद रवींद्र को मृत घोषित कर दिया. पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. तालुका कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद उमरेडकर और मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से आर्थिक मदद की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

लव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत

महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी

नागपुर में महंगाई की तपिश: अब चाय की चुस्की भी हुई महंगी, टपरियों पर 15 रूपए तक पहुंचा एक ग्लास का दाम

नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

20 साल पुराना है भवन

स्कूल का भवन 20 साल पुराना बताया जा रहा है. लोगों का कहना था कि गेट के ऊपर बने बरामदे को बनाने में मानकों का पालन नहीं किया गया है जिसके कारण वह अधिक भार सहन नहीं कर सका था. पुलिस उपायुक्त प्रवीण तेजाले, थानेदार भीमा नरके के साथ एमआईडीसी पुलिस की एक टीम को मौके पर तैनात थी. उपविभागीय अधिकारी मनोहर पोटे, नायब तहसीलदार ज्योति भोसले, मेघे ग्रुप के मनीष वैद्य, डॉ.गावंडे सहित स्कूल प्रबंधन स्टाफ मौजूद रहा.

School slab collapsed guards death wanadongri incident it took 3 hours to remove debris

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2023 | 06:00 AM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Wanadongri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.