Nagpur News: 5 दिसंबर को स्कूल बंद आंदोलन, शिक्षण संस्था महामंडल की घोषणा

Maharashtra School Shutdown Protest: महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शिक्षक व शिक्षकेत्तर संगठनों द्वारा शाला बंद आंदोलन की घोषणा की है। कई मांगों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
5 को स्कूल बंद आंदोलन, शिक्षण संस्था महामंडल की घोषणा
5 को स्कूल बंद आंदोलन, शिक्षण संस्था महामंडल की घोषणा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pavitra Portal Recruitment Issue:राज्य के विभिन्न शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संगठनों ने सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के विरोध में 5 दिसंबर को राज्यभर में शाला बंद आंदोलन करने का निर्णय लिया है। आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए महाराष्ट्र राज्य शिक्षण संस्था महामंडल ने सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की है।

राज्य शिक्षण संस्था महामंडल के रवींद्र फडणवीस ने कहा कि संबंधित मांगों पर निर्णय लेने के लिए प्रशासन को जल्द बैठक बुलाकर चर्चा करनी होगी। फरवरी से 10वीं व 12वीं की परीक्षाएँ प्रारंभ होंगी, जबकि जनवरी से प्रायोगिक व मौखिक परीक्षाएँ भी होंगी। ऐसे में परीक्षाओं के दौरान होने वाला यह शाला बंद आंदोलन व्यवधान उत्पन्न कर सकता है, जिससे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बिना ठोस निर्णय के पीछे न हटने का संगठन ने संकल्प

उल्लेखनीय है कि परीक्षाओं से पूर्व संगठन प्रतिवर्ष आंदोलन की चेतावनी देता है। सरकार आश्वासन तो देती है, परंतु वर्ष बीत जाने के बाद भी मांगें अधूरी रह जाती हैं। इसलिए इस बार बिना ठोस निर्णय के पीछे न हटने का संगठन ने संकल्प लिया है।

संगठनों की मांगे

• पवित्र पोर्टल के माध्यम से शुरू शिक्षक भर्ती को तत्काल रद्द करना • शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की भर्ती जल्द शुरू करना • बकाया वेतनत्तर अनुदान जारी करना • शिक्षा संस्थाओं को भवनों पर संपत्ति कर से मुक्त करना • स्कूलों में सौर ऊर्जा प्रणाली शासन द्वारा स्थापित करना • आरटीई की बकाया प्रतिपूर्ति देना आदि कई वर्षों से लंबित मुद्दे शामिल हैं।